---Advertisement---

Samsung Galaxy Unpacked: खुशखबरी! आ गई S26 सीरीज की लॉन्च डेट, प्री-रिजर्व के लिए करनी होगी इतनी पेमेंट; मिलेंगे ढेरों फायदे

Samsung Galaxy Unpacked: टेक कंपनी सैमसंग इंडिया ने बुधवार को मचअवेटिड सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख की आधिकारिक घोषणा की। यूजर्स इतनी रकम के साथ खुद को प्री-रिजर्व कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2026 4:58 अपराह्न

Samsung Galaxy Unpacked
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Unpacked: बुधवार को सैमसंग इंडिया ने अपने प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी। ऐसे में लंबे टाइम से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। ऐसे में टेक कंपनी ने इवेंट के लिए प्री-रिजर्व की राशि की जानकारी भी बताई है। अगर आप कंपनी के प्री-रिजर्व से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको एक निर्धारित पेमेंट चुकानी होगी। इसके साथ ही अब माना जा रहा है कि टेक कंपनी अपने मेगा इवेंट में अपकमिंग एस26 फोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इवेंट में मिलने वाले कई फायदों की भी जानकारी दी है।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट कब होगा लाइव स्ट्रीम

फोन कंपनी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी 2026 को रात 11:30 बजे शुरू किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इवेंट में भाग लेने के लिए ग्राहकों को 999 रुपये की प्री-रिजर्व राशि देनी होगी। ऐसे में कंपनी लोगों को 2699 रुपये का अशोर्ड वाउचर और बहुत कुछ मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी कई लाभ भी प्रदान कर सकती है। सैमसंग के अनुसार, सबसे अधिक एक्सचेंज वैल्यू प्रदान कर सकती है। कई विशेष कलर्स, प्री-रिजर्व वाउचर, कई खास रिवार्ड और सैमसंग केयर की सुविधा मिल सकती है। साथ ही 5000 रुपये का वाउचर जीतने के लिए ग्राहकों को अपनी डिटेल्स रजिस्टर करनी होगी।

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च

उधर, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी की नई फोन सीरीज एस26 को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26 प्लस और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च होने की पूरी संभावना है। इन तीनों ही फोन्स में कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, गैलेक्सी बड्स 4 और बड्स 4 प्रो को भी इवेंट में उतारने की योजना है। बताया जा रहा है कि इसमें यूजर्स को स्टाइलिश डिजाइन के साथ कम-लेटेंसी जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी नया टैबलेट और नई स्मार्ट वॉच भी लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, अभी तक टेक कंपनी ने इवेंट में किसी भी प्रोडक्ट को लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026