---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 को मिलेगी Z+ की सुरक्षा! M14 OLED और ‘एंटी-पीपिंग’ डिस्प्ले कैसे यूजर को देगी नेकस्ट लेवल की सुरक्षा?

Samsung Galaxy S26 : सैमसंग गैलेक्सी एस 26 फोन अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसकी लॉन्चिंग 25 फरवरी 2025 को होने जा रही है। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 17, 2026 3:21 अपराह्न

Samsung Galaxy S26
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 :सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज इसी 25 फरवरी को लॉन्च होने जा रही है। ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में कंपनी अपने नेक्सट सीरीज का खुलासा करेगी। अभी तक कंपनी ने किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स, कीमत और मॉडल यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। आज हम आपको  इसके बेस मॉडल गैलेक्सी एस 26 के बारे में बताने जा रहे हैं।  अफवाहों की मानें तो कंपनी फोन की सुरक्षा पर  काफी काम कर रही है।  यूजर्स को प्राइवेसी देने के लिए इसमें M14 OLED और ‘एंटी-पीपिंग’ डिस्प्ले दे सकती है। जिसमें पड़ोंस में बैठा इंसान भी फोन में नहीं झांक सकेगा।

Samsung Galaxy S26 की डिस्प्ले कैसे बनने वाली है बेहद सुरक्षित?

यूजर की प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए कंपनी इसमें M14 OLED पैनल से लैस डिस्प्ले दे सकती है। ये बहुत ही कम बैटरी खाएगी। इसके साथ ही इसमें ‘एंटी-पीपिंग’ की सुविधा मिल सकती है। ‘एंटी-पीपिंग’ डिस्प्ले यूजर को छोड़ पड़ोस या फिर ऊपर और नीचे से झांक रहे लोगों को दिखेगी ही नहीं। फोन में तांक-झांक करने वालों पर लगाम लगने वाली है। इस पूरी सीरीज में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिल सकती है। इसके साथ ही फोन को टूटने से बचाने के लिए Gorilla Armor 2 की सुविधा मिल सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस 26 में ये सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 स्मार्टफोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

1-डिस्प्ले- 6.3-इंच की Dynamic AMOLED 2X पैनल से लैस डिस्प्ले मिल सकती है।

2-प्रोसेसर-Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 का प्रोसेसर मिल सकता है।

3-ऑपरेटिंग सिस्टम-Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

4-रैम-स्टोरेज-12GB, 16GB और 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है।

5-कैमरा-200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP लेंस, 12MP लेंस के साथ 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इससे 25x ज़ूम में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती । सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिल सकता है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए Advanced Professional Video का फीचर मिल सकता है।

6-बैटरी/चार्जर:  4,300mAh की बैटरी 25W के फास्ट चार्जर के साथ आ सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 की अनुमानित कीमत

Samsung Galaxy S26 की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 80 हजार से लेकर 85000 की कीमत में पेश किया जा सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026