---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Pro:क्या कैमरा ही नहीं प्राइवेसी का भी किंग बनेगा सैमसंग का ये स्मार्टफोन? लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Pro: सैमसंग गैलेक्सी एस 27 प्रो को जल्द पेश किया जा सकता है। ये नई सीरीज का प्रो मॉडल होगा। जिसके लीक फीचर्स लॉन्च से पहले ही चर्चा में बने हुए हैं। इसमें पावरफुल कैमरे के साथ प्राइवेसी के कई फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 2:39 अपराह्न

Samsung Galaxy S27 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Pro: सैमसंग फोन की सबसे हाईटेक और प्रीमियम गैलेक्सी एस सीरीज है। यही कारण है कि, यूजर्स को सैमसंग गैलेक्सी एस 27 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो इसे साल  2027 तक पेश किया जा सकता है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इस के किसी भी मॉडल की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है।  लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में है। इसीलिए  हम आपको इसके प्रो मॉडल में मिलने वाले संभावित फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन में मिल सकती है खास प्राइवेसी

खबरों की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस27 प्रो मॉडल में कंपनी कई खास प्राइवेसी फीचर्स दे सकती है। इसमें यूजर की स्क्रीन सुरक्षा के लिए प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसे ऑन करने के बाद सिर्फ फोन को चला रहा यूजर ही देख सकेगा। आस-पास के लोग चाहकर भी नहीं झांक सकेंगे। इस फोन में कई एडवांस एआई टूल मिल सकते हैं जो कि, बिना इंटरनेट भी काम करेंगे। ये वॉयस रिकॉर्डिंग, ट्रांसलेशन और फोटो एडिटिंग से लेकर पर्सनल डेटा को क्लाउड सर्वर पर जाने से रोकता है। जिसके कारण यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहती है। इसका Knox Vault यूजर के पिन नंबर और पासवर्ड को सुरक्षा देगा। इसका फ्री प्राइवेसी डैशबोर्ड बहारी ऐप पर नजर रखेगा। वहीं, हैकर्स को भी ब्लॉक करेगा। यूजर इसके ‘सिक्योर फोल्डर’ में अपने निजी डेटा को रख सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 प्रो स्मार्टफोन का कैमरा , प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Proस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.47-इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर5000mAh की बैटरी के साथ 65W का सुपरफास्ट चार्जर Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
डिस्प्ले प्रोटेक्शनडिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन मिल सकती है।
कैमरा200MP का मैन कैमरा ISOCELL HP6 सेंसर और कई नाइटोग्राफी मोड के साथ आ सकता है। 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, 50MP ALoP टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों के क्लियर कैप्चर करने के लिए मिल सकता है। AI वेरिएबल ज़ूम फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाएगा। इसके साथ ही 8K क्वाल्टी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। ये गैलेक्सी एडवांस एआई  पर काम कर सकता है।

 

Samsung Galaxy S27 Pro फोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

अभी तक कंपनी ने Samsung Galaxy S27 Pro फोन की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 85000 के आस-पास के प्राइज पर पेश किया जा सकता है। इसकी लॉन्चिग साल 2027 तक सैमसंग गैलेक्सी एस 27 सीरीज के साथ हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 6, 2026

Samsung Galaxy Z Flip 8

जून 6, 2026

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026

Artificial Intelligence

जून 5, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 5, 2026