---Advertisement---

Xiaomi 17T: सिनेमैटिक कैमरे की छुट्टी! शाओमी के इस फोन का 5X पेरिस्कोप ज़ूम और Leica सेंसर बदल देगा वीडियोग्राफी की दुनिया! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Xiaomi 17T: अगर आप फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले कैमरे क्वालिटी वाले फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो शाओमी के अपकमिंग फोन का इंतजार कर सकते हैं। शाओमी 17टी 4 जून 2026 को लॉन्च होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 1:57 अपराह्न

Xiaomi 17T
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17T: अगर आप कंटेन्ट क्रिएटर हैं और किसी अच्छे कैमरे वाले फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा थम जाएं, क्योंकि शाओमी बहुत जल्द एक प्रीमियम कैमरे वाला स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। शाओमी 17टी की लॉन्चिग भारत में 4 जून 2026 को हो रही है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फोन से जुड़ी तमाम जानकारियों को डाल दिया है। जिससे पता चलता है कि, ये एक सिनेमैटिक कैमरे के लेवल का फोन हो सकता है।

Xiaomi 17T फोन में मिल सकता है खास कैमरा

शाओमी 17टी में कंपनी Leica ट्यूनिंग वाला 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दे सकती है। ये OIS के साथ आ सकता है। जिसके कारण रात और कम रोशनी में भी क्लियर फोटो और वीडियो को बनाया जा सकेगा। इसमें दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 50 MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये 5x ऑप्टिकल ज़ूम और AI अल्ट्रा ज़ूम तकनीक से लैस हो सकता है। वहीं, 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। ये 20-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू को कैप्चर कर सकता है। सेल्फी के लिए कंपनी 32 MP का कैमरा मिल सकता है। इसका Leica सेंसर फोटो और वीडियो को क्रिस्टल क्लियर नेचुरल कलर देगा। कैमरा में एडवांस एआई मिल सकता है। वहीं, इससे 4K@30/60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसका 5X पेरिस्कोप ज़ूम और Leica सेंसर  कैमरे की दुनिया बदल देगा।

शाओमी 17टी 5जी स्मार्टफोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/ चार्जर6500 mAh की बैटरी 67W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8500 Ultra पावरफउल प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।

 

शाओमी 17 टी स्मार्टफोन की संभावित कीमत 

अभी तक शाओमी 17 टी की कीमतों को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 60000 के आस-पास की कीमत में उतारा जा सकता है। इसका मुकाबाल OnePlus 13R, OPPO Reno 15 Pro Mini और Vivo X300 FE जैसे मॉडल से हो सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026