Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज अपने प्रीमियम मोबाइल और हाईटेक फीचर्स के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो ये अगले साल 2027 में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज का सबसे महंगा मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा होगा । अभी तक कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसका अल्ट्रा मॉडल पिछले फोन के मुकाबले काफी हटकर रहने वाला है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी और 7000mAh बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है LOFIC टेक्नोलॉजी
सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा में कंपनी फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए Lateral Overflow Integration Capacitor खासियत दे सकती है। ये तेज रोशनी और अंधेरे में भी क्लियर दिखेगा। लाइट को बैलेंस करने का काम करता है। इस सैमसंग के फोन में सबसे बड़ा हार्डवेयर अपडेट माना जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी एस S27 अल्ट्रा फोन की बैटरी और चार्जर
सैमसंग गैलेक्सी एस S27 अल्ट्रा में कंपनी पहली बार सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दे सकती है। इससे फोन पहले से ज्यादा पावरफुल हो जाएगा। इसमें 65W की वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। इसमें 25W की वायरलेस चार्जिग मिल सकती है। खबरों की मानें तो सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दे सकता है।
Samsung Galaxy S27 Ultra का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
| Samsung Galaxy S27 Ultra | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.9-इंच की LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगा । |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्रोसेसर मिल सकता है। |
| खास फईचर | डेटा ट्रांसफर और ऐप की लोडिंग के लिए UFS 5.0 स्टोरेज मिल सकती है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| इमरजेंसी कनेक्टिविटी | नो इंटरनेट और नेटवर्क एरिए के लिए इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। |
| प्राइवेसी | प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक यूजर की प्राइवेसी बनाकर रख सकता है। |
| स्मार्ट फीचर | Polar ID सुरक्षा के साथ हेल्थ सेंसिंग कैमरा और क्रैश डिटेक्शन की खूबी मिल सकती है। |
| डेटा सेफ्टी | यूजर के डेटा सुरक्षा के लिए Samsung Knox Matrix का फीचर मिल सकता है। |
| कैमरा | 200MP ISOCELL HP6 सेंसर और LOFIC से लेस मेन कैमरा मिल सकता है। 50MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। इसमें 10x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x स्पेस ज़ूम मिल सकता है। एआई के साथ 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।50MP का हाई-रेजोल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा मिल सकता है। |
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा की अनुमानित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे 1 लाख 35 हजार से लेकर 1.65 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें 12GB, 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से भिन्न हो सकती है।
