---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 : क्या दुनिया के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस होगा सैमसंग का ये प्रीमियम फोन? लॉन्च से पहले जानें लीक्स

Samsung Galaxy S27 : सैमसंग गैलेक्सी 27 फोन के लॉन्चिग से पहले ही लीक फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। जिसके कारण हैवी सॉफ्टवेयर यूजर के लिए ये वरदान ासबित हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2026 5:38 अपराह्न | Updated: अप्रैल 30, 2026 6:24 अपराह्न

Samsung Galaxy S27
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 :  सैमसंग गैलेक्सी की एस सीरीज अपने प्रीमियम मॉडल्स के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, यूजर्स को सैमसंग  गैलेक्सी एस 27 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो इस फोन में कंपनी अब तक के सबसे पावरफुल फीचर्स दे सकती है। हालंकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत , फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं।  इसके बेस मॉडल में कंपनी बेहद पावरफुल चिप दे सकती है। जिससे गेमर्स के लेकर हैवी सॉफ्टवेयर यूजर्स के काम आसान हो जाएंगे।

Samsung Galaxy S27 में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 में कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दे सकती है।स्नैपड्रैगन क्वालकॉम की ये अब तक की सबसे पावरफुल चिप बताई जा रही है। ये दुनिया का पहला 2 नैनोमीटर (2nm) डिजाइन से लेस प्रोसेसर हो सकता है। ये ना सिर्फ फोन की बैटरी बचाएगा बल्कि हैवी गेमिंग और सॉफ्टवनेयर यूजर्स के लिए स्मूथ और हाई स्पीड का एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कंपनी 2+3+3 कोर जीपीयू सेटअप दे सकती है। गेमर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए Adreno 850 GPU मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशन
एआईएआई को एडवांस बनाने के लिए One UI 9 की तकनीक दे सकता है।
बैटरी/चार्जरसैमसंग इसमें 7000mAh की बैटरी दे सकता है। फोन को फास्टचार्ज करने के लिए 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
डिस्प्ले6.9 इंच की बड़ी Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। ये एक प्राइवेसी स्क्रीन होगी। जिसे सिर्फ अपने देखने के लिए यूज किया जा सकता है।
यूजर की सुरक्षायूजर की सेफ्टी के लिए Polar ID, सैमसंग नॉक्स, इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन का फीचर्स मिल सकते हैं।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 फोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

सैमसंग गैलेक्सी एस 27  स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 95000 हजार के आस-पास की कीमत में साल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026

Google Pixel 11

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Nord CE 6

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Realme

अप्रैल 30, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026

Xiaomi 17T

अप्रैल 29, 2026