---Advertisement---

लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार बैटरी लाइफ के साथ जानें Samsung Galaxy Tab S9 Series का Price, खूबियों पर आ जाएगा दिल!

Samsung Galaxy Tab S9 Series: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कई धांसू डिवाइस को लॉन्च किया। सैमसंग ने साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में इस मेगा इवेंट को आयोजित किया। इस इवेंट के दौरान फ्लिप फोन, फोल्ड फोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट को दुनिया के सामने लॉन्च किया गया। ऐसे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 27, 2023 12:00 अपराह्न

Samsung Galaxy Tab S9 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab S9 Series: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कई धांसू डिवाइस को लॉन्च किया। सैमसंग ने साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में इस मेगा इवेंट को आयोजित किया। इस इवेंट के दौरान फ्लिप फोन, फोल्ड फोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट को दुनिया के सामने लॉन्च किया गया। ऐसे में हम आपको इस खबर में सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज (Samsung Galaxy Tab S9 Series) की खास जानकारी और कीमत के बारे में बता रहे हैं। जानिए क्या है इसकी खूबियां और सारी डिटेल।

Samsung Galaxy Tab S9 Series Features

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में टैब एस9 सीरीज को उतारा है। इस सीरीज में तीन मॉडल दिए गए हैं। इसमें Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra मॉडल हैं।

Samsung Galaxy Tab S9 मॉडल में 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। वहीं, Galaxy Tab S9+ में 12.4 इंच की हाई रेज्योलूशन के साथ स्क्री दी गई है। इसमें भी अमोल्ड डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है। Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। सैमसंग ने सभी टैबलेट में octa-core Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट दी है। साथ ही सभी टैब एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करते हैं।

फीचर्सSamsung Galaxy Tab S9Galaxy Tab S9+Galaxy Tab S9 Ultra
प्रोसेसरocta-core Snapdragon 8 Gen 2 SoCocta-core Snapdragon 8 Gen 2 SoCocta-core Snapdragon 8 Gen 2 SoC
स्क्रीन11 इंच12.4 इंच14.6 इंच
बैटरी8400mah10090mah11200mah
रियर कैमरा13MP13MP+8MP13MP+8MP
सेल्फी कैमरा12MP12MP12MP

Samsung Galaxy Tab S9 Series Camera and Battery

Samsung Galaxy Tab S9 वेरिएंट में रियर साइड पर 13MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया है। वहीं, Galaxy Tab S9+ और Galaxy Tab S9 Ultra में रियर साइड पर 13MP का मेन कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इन दोनों डिवाइस में फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिला है। Samsung Galaxy Tab S9 में 8400mah की बैटरी, Galaxy Tab S9+ में 10090mah की बैटरी दी गई है। इसके Galaxy Tab S9 Ultra मॉडल में 11200mah की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab S9 Series Price & Sale

Samsung Galaxy Tab S9 के 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 72999 रुपये वाई-फाई के साथ वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत 85999 रुपये है। इसके 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 83999 रुपये वाई-फाई के साथ, वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत 96999 रुपये है। Galaxy Tab S9+ के सिंगल वेरिएंट 256GB मॉडल की कीमत 90999 वाई-फाई के साथ वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत 104999 रुपये है।

Galaxy Tab S9 Ultra मॉडल के 256GB 108999 रुपये वाई-फाई के साथ वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत 122999 रुपये है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 119999 रुपये वाई-फाई के साथ वहीं, 5G वेरिएंट की कीमत 133999 रुपये है। अगर आप इस टैब सीरीज को खरीदना चाहते हैं तो इसकी प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। इसकी सेल 11 अगस्त से स्टार्ट होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026