---Advertisement---

तैयार रखिए अपना बजट, Samsungs Galaxy Unpacked 2023 में Fold Smartphone और Galaxy Tab S9 के साथ होगा बड़ा धमाका

Samsungs Galaxy Unpacked 2023: दुनिया की नामी टेक कंपनी सैमसंग अपने यूजर्स के लिए जल्द ही धमाका करने वाली है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सैमसंग 26 जुलाई को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में एक मेगा इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 (Samsungs ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 20, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Samsungs Galaxy Unpacked 2023
Follow Us
---Advertisement---

Samsungs Galaxy Unpacked 2023: दुनिया की नामी टेक कंपनी सैमसंग अपने यूजर्स के लिए जल्द ही धमाका करने वाली है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सैमसंग 26 जुलाई को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में एक मेगा इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 (Samsungs Galaxy Unpacked 2023) नाम दिया गया है। अगले हफ्ते होने वाले इस मेगा इवेंट में कई खास प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। यही वजह है कि लोगों को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Galaxy Z Fold 5

सैमसंग इस बड़े इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इसमें Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 शामिल है। इन दोनों ही फोन्स को लेकर बाजार में चर्चा काफी गर्म है। इसके Flip 5 में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन दी जा सकती है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

वहीं, Fold 5 में भी 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिल सकती है। इस फोन में 6.2 इंच की प्राइमरी स्क्रीन मिलेगी। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट होगी। इस फोन में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आएगा। साथ ही इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया जा सकता है। इस डिवाइस में 4400mah की बैटरी दी जाने की संभावना है।

Galaxy Watch 6 Series

सैमसंग के इस शानदार और बड़े इवेंट में Galaxy Watch 6 Series को भी लॉन्च किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसका मुकाबला Apple Watch से होगा। कहा जा रहा है कि वॉच में रोटेटिंग बैजल्स दिए जाएंगे। इसमें एलईडी तकनीक के साथ इसमें पहले से 10 गुना अधिक पावरफुल बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि सैमसंग इस वॉच में काफी खास सेफ्टी फीचर देगी।

Samsung Galaxy Tab S9 Series

सैमसंग कंपनी इवेंट में गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज को भी पेश कर सकती है। इस सीरीज में 3 वेरिएंट आ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये टैब एस8 के मुकाबले काफी बेहतर होगा। इसके संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.6 इंच की स्क्रीन और 16जीबी रैम दी जाएगी। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दी जा सकती है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026