---Advertisement---

गजब! सेल से पहले ही Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन पर लुढ़के 23000 रुपए, इस दिन मार्केट में रखेगा कदम

Samsung Galaxy Z Fold 5: सैमसंग ने अपने मोस्ट अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 को 26 जुलाई को अपनी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया है। इस फोन का यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फोन की बिक्री 11 अगस्त से शुरु हो जाएगी। लेकिन अगर आप अभी से ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2023 5:09 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 9:46 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 5
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 5: सैमसंग ने अपने मोस्ट अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 को 26 जुलाई को अपनी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया है। इस फोन का यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फोन की बिक्री 11 अगस्त से शुरु हो जाएगी। लेकिन अगर आप अभी से ही इसकी प्री-बुकिंग करते हैं तो आपको यहां पर 23 हजार रुपए की बचत हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन को यहां से करें प्री-बुक

इसकी प्री बुकिंग सैमसंग ऑफिशियल वेबसाइट Samsung.com पर जाकर की जा सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 5 को अगर आप प्री बुक करते हैं तो इसमें 5 हजार रुपये का अपग्रेड, 8 हजार रुपये का बैंक कैशबैक और हाइयर स्टोरेज वैरिएंट में 10 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस फोन पर 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है। इस तरह आप 23 हजार रुपए इस फोन पर बचा सकते हैं। बुकिंग करने पर अब तक मिलने वाला ये सबसे जबरदस्त ऑफर आप कह सकते हैं। ये डिस्काउंट सीमित समय के लिए है। चलिए आपको इस फोन के जबरदस्त फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy Z Fold 5 
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 
इनर डिस्प्ले7.6-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले
कवर स्कीन6.2-इंच की कवर मिलती स्क्रीन
रिफ्रेश रेट 120Hz तक रिफ्रेश रेट 
कलर क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन 
ऑपरेट Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1.1
कैमराट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 
कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल वाइड कैमरा / f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा / f/2.4 अपर्चर के साथ 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा 
स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज
कनेक्टिविटी फीचर5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, and Bluetooth 5.3 , Sensors on board include an accelerometer, barometer, gyroscope, compass, proximity sensor, ambient light sensor, side-mounted capacitive fingerprint sensor

Samsung Galaxy Z Fold के वेरियंट और कीमत

Galaxy Z Fold 5 को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए आपको 1,54,999 रुपये देने होंगे, इसके साथ ही12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,64,999 रुपये चुकाने होंगे, वहीं 12GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,84,999 रुपये अदा करने होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026