---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra क्या अपने आप खुलेगा और मुड़ेगा सैमसंग का ये फोल्डेबल फोन? लीक हुए बेहद हाईटेक फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन को जल्द पेश किया जा सकता है। इसमें कंपनी कई सारे प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। यहां जानें क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2026 3:23 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra:  सैमसंग कंपनी बहुत जल्द एक बेहद हाईटेक पावरफुल फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा फोन को लेकर खबरें है कि, ये 22 जुलाई 2026 को लॉन्च हो सकता है। इस बार सैमसंग अपने मुड़ने वाले फोन में खास तरह की डिस्प्ले और हिंज का इस्तेमाल कर सकती  है। जिसके कारण ये यूजर की आवाज और कमांड से अपने आप खुलेगा और मुड़ेगा। इसमें पूरी तरह से रोबोटिक या मोटराइज्ड हिंज मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra  स्मार्टफोन में रोबोटिक या मोटराइज्ड हिंज कैसे करेगा काम?

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन में रोबोटिक या मोटराइज्ड हिंज स्क्रीन के रुप में मिल सकता है। इस खूबी को लेकर चर्चा है कि, ये फोन पूरी तरह से फ्लैट फोल्ड तो होगा ही, साथ ही इसमें एक छोटा मोटर लगा हो सकता है। यह जेस्चर या वॉयस कमांड से फोन को अपने आप एक तय एंगल पर खोल सकता है। यह तकनीक फोन के फोल्डिंग मैकेनिज्म को पूरी तरह से ऑटोमैटिक और स्मार्ट बना देगी। फोन में माइक्रो-मोटर और गियर सिस्टम लगा होगा। जब आप फोन को कमांड देंगे, तो ये मोटर्स एक्टिवेट होकर फोन की स्क्रीन को बिना छुए धीरे-धीरे खोल या बंद कर देंगी। ये वॉयस और जेस्चर कमांड पर काम करेगी। इस फोन को हाथ से भी खोल सकेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा फोन का कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultraस्पेसिफिकेशन
मेन डिस्प्ले8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X की मेन डिस्प्ले मिल सकती है।
कवर डिस्पले5.4 इंच की कवर डिस्पले मिल सकती है। ये एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और बेहद मजबूत अल्ट्रा-थिन ग्लास होगा।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा200MP का ISOCELL HP2 सेंसर से लेस प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है।
इसके साथ ही 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। वहीं, 10MP + 10MP के सेल्फी कैमरे मिल सकते हैं। इससे 4K 60fps HDR क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए Samsung Knox Security चिप, IP68 रेटिंग , टाइटेनियम आर्मर फ्रेम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी इमरजेंसी फीचर्स के साथ मिल सकती है।
बैटरी चार्जर5000 mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, 20W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

 

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन की कीमत

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानाकरी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये फोल्डबेल फोन 1.85 लाख से लेकर 2.10 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकत है। इसमें 12GB और 16GB रैम मिल सकती है। वहीं, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026