---Advertisement---

Samsung Galaxy Z TriFold: किताब से भी पतला होगा सैमसंग का तीन बार फोल्ड होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, बैटरी से लेकर कैमरा तक हर फीचर मचाएगा बवाल!

Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड फोन काफी स्लिम रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 2, 2025 4:11 अपराह्न

Samsung Galaxy Z TriFold
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने मंगलवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी। सैमसंग ने अपने अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की जानकारी साझा की। साथ ही ट्राइफोल्ड फोन की एक झलक भी दिखाई। अगर आप भी सैमसंग के धाकड़ ट्राइफोल्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। टेक कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप मोबाइल की चौंकाने वाली खूबियां बताई है। इससे इंटरनेट पर खलबली मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग ट्राइफोल्ड फोन किताब से भी पतला होगा।

कब तक लॉन्च होगा Samsung Galaxy Z TriFold फोन?

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड जनवरी से मार्च 2026 के बीच भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कई अन्य लीक्स में बताया गया है कि इस ट्राइफोल्ड फोन को 12 दिसंबर 2025 को साउथ कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की संभावित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की कीमत 2000 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 179875 रुपये से भी ज्यादा रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस पर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

आते ही धमाल मचाएंगी ये आलीशान खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड फोन को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसे दो हिंज और दो स्क्रीन के साथ लाया जाएगा, मगर इसकी डिस्प्ले 3 हिस्सों में बंटी हुई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10 इंच की प्रमुख स्क्रीन बड़ी डायगोनल इनर स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही फोन के अंदर की स्क्रीन पर एक साथ तीन वर्टिकली अलाइन्ड ऐप्स चला सकते हैं। फोन की बाहरी स्क्रीन या कवर डिस्प्ले 6.5 इंच की 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें 4.2एमएम का बीच वाली स्क्रीन रखी गई है। इसकी बॉडी पर सिरेमिक ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर बैक पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की लीक डिटेल
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट
रैम-स्टोरेज16GB-256GB
डिस्प्ले10 इंच-6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5600mAh
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा12MP

कितना पावरफुल होगा अपकमिंग फ्लैगशिप फोन का कैमरा

लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 16जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। पावर के लिए 5600mAh की बैटरी सम्मिलित करने की योजना है। वहीं, रियर में 200एमपी का प्राइमरी सेंसर, 12एमपी का अल्ट्र्वाइड एंगल लेंस और 10एमपी का टेलीफोटो शूटर मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone Duo

अक्टूबर 27, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026