---Advertisement---

बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाने जल्द आ रहा Samsung S24 Ultra, इन फीचर्स से ढाएगा कहर

सैमसंग ने हाल ही में अपनी S23 सीरीज को लॉन्च किया था और अब सैमसंग S24 से जुड़ी हुई कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक या साल 2024 की शुरुआती तिमाही में लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 27, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Samsung S24 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung S24 Ultra: Samsung ने हाल ही में Samsung S23 Series को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Samsung S24 पर काम कर रही है और इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। Samsung S24 Series में इसका टॉप एंड मॉडल Samsung S24 Ultra होने वाला है। इस स्मार्टफोन की कुछ अनुमानित डिटेल्स इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Samsung S24 Ultra से जुड़ी कुछ चर्चित जानकारियां देने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

Samsung S24 Ultra Specifications

खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच की डायनमिक AMOLED 2X स्क्रीन दी जा सकती है। इस स्क्रीन 1200 x 2860 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन मिल सकता है। इसमें 144 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।  इस स्मार्टफोन में 5100 mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसमें 25 वॉट की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है और 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v14 पर काम कर सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

कैसा है कैमरा और स्टोरेज?

कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल्स का क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें OIS टेक्नोलॉजी सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में 12GB तक का RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

BrandSamsung
ModelSamsung S24 Ultra
Display6.83 Inches Dynamic AMOLED 2X Screen
Refresh Rate144 Hz
Rear Camera200MP + 12MP + 12MP + 12MP
Front Camera60MP
Battery5100 mAh
ProcessorOcta Core Processor
ChipsetQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
Operating SystemAndroid v14 based One UI 6.0
RAM12GB
Internal Storage256GB

कितनी हो सकती है कीमत और कब हो सकता है लॉन्च?

बता दें कि इस स्मार्टफोन सीरीज को इस साल के अंत में या साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि Samsung S24 Ultra स्मार्टफोन की कीमत 1 लाख 19 हजार 990 रुपए हो सकती है।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026