---Advertisement---

मुफ्त में लेना है बर्फीली हवा का मजा तो जान लें Solar AC और Inverter AC में कौन है सबसे बेस्ट?

देश में जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप लोगों को काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में अगर आप एसी खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें कि आपके लिए सोलर एसी फायदेमंद है या इंवर्टर एसी।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 30, 2023 12:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Solar AC vs Inverter AC: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों ने जोरों-शोरों से एसी खरीदना शुरू कर दिया है। कई बार लोग एसी खरीदते समय कन्फ्यूज हो जाते हैं कि उनके लिए सोलर एसी ज्यादा फायदेमंद है या इंवर्टर एसी। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं तो बता दें कि आज यहां हम सोलर एसी और इंवर्टर एसी का कंपैरिजन करने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि कौन सा एसी ज्यादा फायदेमंद है। तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A54 5G से टकराने आ रहा Realme Narzo N55 फोन! पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले से मचाएगा धमाल

Inverter AC

इंवर्टर एसी की बात करें तो बता दें कि इंवर्टर एसी बिजली की खपत कम करता है। इस कनवर्टिबल एसी में शानदार फीचर्स दिए जाते हैं। इसे अगर इको मोड पर चलाया जाए तो बिजली की खपत कम होती है और घर भी आसानी से ठंडा हो जाता है। इसकी कीमत सोलर एसी के मुकाबले बेहद कम होती है। इसके 1 और 1.5 टन वाले एसी को 25000 से 40 हजार तक में खरीदा जा सकता है।

Solar AC

सोलर एसी को चलाने के लिए किसी तरह की बिजली की खपत नहीं होगी। दिन भर यह सोलर पैनल से और रात में इसे बैटरी बैकअप से चलाया जा सकता है। एक बैटरी की मदद से करीब दो से चार घंटों तक इस एसी को चलाया जा सकता है। एक सोलर पैनल लगभग 250 वॉट का होता है जबकि 1.5 टन वाला एसी चलाने के लिए 2500 वॉट की जरूरत होती है। यह पावर 1 नहीं बल्कि 10 सोलर पैनल से मिलेगी। इसकी कीमत काफी ज्यादा है। इसकी कीमत 50 हजार से लेकर 3.68 लाख तक जाती है। एक बार सोलर एसी में खर्च केनेबके बाद आपको बिजली बिल से राहत मिल जाएगी।

कूलिंग के लिए कौन सी एसी है ज्यादा कारगर

बता दें कि कूलिंग के मामले में इन्वर्टर एसी ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें डायरेक्ट बिजली कनेक्शन मिलता है जिससे इसे बिजली पर्याप्त मात्रा में मिलती है। वहीं सोलर एसी सूरज की रोशनी पर निर्भर करता है। मौसम के अनुसार यह काम करता है। इसके अलावा यह सोलर सेल बैटरी पर भी निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: आ गया iPhone 14 Pro का जुड़वा भाई Realme C55 स्मार्टफोन, कम कीमत में डायनामिक बैटरी और कैमरा करा देगा मौज!

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026