---Advertisement---

Solar Panel: गर्मी के मौसम में बिना बिजली के चलाएं AC और कूलर, बस एक बार करना होगा ये काम फिर जिंदगीभर का झंझट खत्म

Solar Panel: इस बार के गर्मी के मौसम में आप बिना बिजली के चला सकते हैं AC और कूलर। बस करना होगा एक काम, इसके बाद हमेशा के लिए बिजली के बिल की टेंशन खत्म।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 24, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Solar Panel
Follow Us
---Advertisement---

Solar Panel: भारत में जब भी गर्मी का सीजन शुरू होता है तो लोगों की नजर सबसे पहले पंखे, कूलर और एसी पर पड़ती है। इन सभी के चालू होते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों में बिजली की बढ़ती खपत लोगों के ऊपर पैसों का बोझ डाल देती है। अगर आप इस समस्या से अब तक दो-चार होते आए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिसे जानकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। साथ ही जिंदगीभर के लिए बिजली के बिल की चिंता खत्म हो जाएगी।

सोलर पैनल सिस्टम

सोलर पैनल सिस्टम बिजली के हटकर एक बेहतर विकल्प है। इस सिस्टम के जरिए बिजली के बिल को जीरो यानि कि शून्य किया जा सकता है। केंद्र सरकार इसके लिए एक योजना चला रही है। सोलर पैनल सब्सिडी का लाभ उठाकर आप भी जिंदगीभर के लिए बिजली के बिल से मुक्त हो सकते हैं। सरकार की सोलर रुफटॉप सब्सिडी योजना का फायदा लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक साइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाना होगा।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

इन स्टेप्स को फॉलो करें और हो जाएगा काम

  • इस वेबसाइट पर जाकर आपको खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • ऐसा करने के बाद अपना कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आप इस योजना के लिए आवदेन कर सकते हैं।
  • इसके बाद डिस्कॉम की मंजूरी का इंतजार करना होगा। इसके बाद आपके घर पर इस्टॉलेशन का काम होगा। फिर आपको प्लान चुनना होगा।
  • सभी तरह की जांच के बाद डिस्कॉम सोलर पैनल सिस्टम को मंजूरी देगा।
  • सारी प्रकिया पूरी होने के बाद आपको बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।
  • ऐसा करने के बाद लगभग 30 दिनों के अंदर आपके खाते में सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी आ जाएगी।

जानिए कितना आएगा खर्चा

बताया जाता है कि एक सोलर सिस्टम लगाने का खर्च करीब 1.50 लाख रुपये आता है। मगर आप सब्सिडी का फायदा उठाकर सिर्फ 75 हजार में ही सोलर सिस्टम लगा सकते हैं। आपको बता दें कि सोलर पैनल लगाने से एसी और कूलर दोनों ही आसानी से चलाएं जा सकते हैं। साथ ही आपको बिजली के बिल भी चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि सोलर पैनल सिस्टम सूरज की धूप से चार्ज होता है और इलेक्ट्रिक डिवाइसेस को बिजली देता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026