---Advertisement---

Swiggy से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, बढ़ी हुई कीमत मिटा देगी सारी भूख!

Swiggy: स्विगी फूड डिलीवरी ऐप से अब खाना मंगवाना महंगा हो गया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा कर दिया है। जानें अब फूड मंगवाने के लिए कितना चार्ज देना होगा।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 16, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swiggy: अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही लिखी गई है। नवरात्रि की धूम के बीच फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। स्विगी ने फूड डिलीवरी प्लेठफॉर्म पर लगने वाले चार्ज को 50 फीसदी की दर से बढ़ा दिया है। अब कस्टमर्स द्वारा खाना मंगवाने पर उन्हें 3 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं, अभी तक स्विगी 2 रुपये की फीस वसूल करता था। स्विगी की नई दरें 4 अक्टूबर से ही लागू हो गई है।

जोमैटो भी बढ़ा चुका है चार्ज

आपको बता दें कि स्विगी से प्रतिस्पर्धा करने वाली मशहूर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी फूड डिलीवरी करने के शुल्क में इजाफा करते हुए 3 रुपये कर दिया है। ऐसे में जोमैटो के बाद अब स्विगी ने भी अपनी चार्ज दरों में इजाफा कर दिया है

स्विगी प्लेटफॉर्म का मौजूदा चार्ज

गौरतलब है कि स्विगी ने सबसे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद में अपने प्लेटफॉर्म शुल्क को बढ़ाया था। इसके बाद अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है। स्विगी प्लेटफॉर्म पर मौजूदा समय में 5 रुपये फूड प्लेटफॉर्म फीस है, मगर 2 रुपये डिस्काउंट के बाद ये 3 रुपये रह जाती है। दावा किया जा रहा है कि स्विगी आने वाले समय में अपने प्लेटफॉर्म चार्ज में और बढ़ोतरी कर सकती है। यहां पर आपको बता दें कि प्लेटफॉर्म चार्ज डिलीवरी चार्ज के अतिरिक्त लगाया जाता है। फिलहाल स्विगी वन मेंबरशिप वालों ग्राहकों को ये शुल्क नहीं देना होता है।

Swiggy ने हाल ही में लॉन्च किया था नया प्लान

इस संबंध में स्विगी के एक अधिकारी ने बताया, “प्लेटफॉर्म फीस पर कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है। यह इंडस्ट्री में एक आम बात है, जिन शहरों में हम काम करते हैं, उनमें से अधिकांश में प्लेटफॉर्म फीस अभी 3 रुपये है।” वहीं, स्विगी ने बीते दिनों अपनी नई सर्विस 99 रुपये की मेंबरशिप, वन लइट मेंबरशिप को लॉन्च किया था। इस सुविधा में ग्राहकों को मुफ्त डिलीवरी के साथ कई तरह के लाभ मिलते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment