---Advertisement---

3D Turbor Mecha बैक पैनल डिजाइन और 6000mah की धांसू बैटरी के साथ Tecno Pova 5 ने मचाया तहलका, फोन में खूबियों की भरमार

Tecno Pova 5: टेक वर्ल्ड में इन दिनों एक से बढ़कर एक शानदार फोन्स दस्तक दे रहे हैं। इसी बीच टेक्नो कंपनी के एक लेटेस्ट फोन (Tecno Pova 5) ने भी बाजार में धूम-धड़ाके के साथ एंट्री ले ली है। टेक्नो ने अपने सेगमेंट में इजाफा करते हुए एक दमदार मोबाइल को लॉन्च कर दिया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 1, 2023 3:53 अपराह्न

Tecno Pova 5
Follow Us
---Advertisement---

Tecno Pova 5: टेक वर्ल्ड में इन दिनों एक से बढ़कर एक शानदार फोन्स दस्तक दे रहे हैं। इसी बीच टेक्नो कंपनी के एक लेटेस्ट फोन (Tecno Pova 5) ने भी बाजार में धूम-धड़ाके के साथ एंट्री ले ली है। टेक्नो ने अपने सेगमेंट में इजाफा करते हुए एक दमदार मोबाइल को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में काफी खास खूबियां दी गई है। कंपनी ने इस हैंडसेट को नए लुक और कमाल के फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। जानिए क्या है इसकी खूबियां।

Tecno Pova 5 की खासियत

टेक्नो ने इस फोन का डिजाइन स्टाइकिली बनाया गया है। साथ ही पहली बार किसी फोन के बैक पैनल में 3डी टर्बो मेचा पैनल दिया गया है। इस फोन को गेमिंग के साथ एंटरटेनमेंट का बढ़िया विकल्प बढ़ाया गया है। कंपनी ने इसके बैक साइड पर लाइनों को उकेरा है, इससे ये यूथ को काफी आट्रैक्ट करेगा। इस फोन को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें हरिकेन ब्लू, एम्बर गोल्ड और मेचा ब्लैक कलर शामिल है।

Tecno Pova 5 के स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो ने पोवा सीरीज के तहत इस फोन को उतारा है। इसमें 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। पंच होल डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इस फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट दी गई है। एंड्रॉइड 13 ओएस का सपोर्ट और दमदार बैटरी दी गई है। इस डिवाइस में 6000mah की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर दिया गया है। यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है और फोन एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

फीचर्सTecno Pova 5
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50 MP + 0.08 MP
फ्रंट कैमरा8 MP

Tecno Pova 5 का कैमरा

इसके रियर में 50MP का रियर कैमरा और एक सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। आपको बता दें कि टेक्नो ने इस फोन को मिडिल ईस्ट एशिया और लेटिन अमेरिका में लॉन्च किया है। इस फोन को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026