Vivo T5 Lite 5G: वीवो का मच अवेटेड वीवो टी5 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। ये एक बजट फ्रेंडली मोबाइल है। जिसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं। इसका बैटरी , कैमरा और एडवांस AI यूजर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप कोई नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे ले सकते हैं।
Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन की बैटरी
वीवो टी5 लाइट 5जी स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिल रही है। इसके साथ 44W का फास्ट चार्जर मिल रहा है। खबरों की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह आराम से 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है।
कैमरा कैसा है?
वीवो के इस बजट फ्रेंडली फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है। इसमें Sony IMX852 सेंसर का यूज किया गया है।पोर्ट्रेट शॉट्स में बैकग्राउंड को ब्लर करने के लिए 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्जिलरी AI डेप्थ लेंस दिया गया है। इससे 1080p (Full HD) वीडियो 30fpsकी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा मिल रहा है। इसमें कई सारे नाइट मोड भी मिल रहे हैं।
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन के एडवांस एआई फीचर्स
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन में कई प्रीमियम एआई फीचर्स इन-बिल्ट मिल रहे हैं । ये AI Creation & Documents, AI Captions & Transcript Assist और Private Space जैसी खूबियां यूजर को देता है।
डिस्प्ले, प्रोसेसर और सेफ्टी फीचर्स
वीवो ने अपने फोन में 6.74 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी है। ये तेज धूम में भी काम करती है। इसके साथ ही गेमिंग के लिए भी बेस्ट हैं। इसमें MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। ये Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। फोन की सुरक्षा के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और पानी की बौछारों व धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है।
वीवो टी5 लाइट फोन की कीमत
वीवो टी5 लाइट फोन को कंपनी ने 4GB , 6GB रैम और 128GB, 256GB स्टोरेजे के साथ पेश किया है। इनकी कीमत 19999, 21999 रुपए से लेकर 24999 हजार के आस-पास है। 22 जुलाई 2026 से इसकी सेल शुरु हो रही है।







