---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro XL फोन को ये 3 फीचर्स बनाएंगे सबसे हाईटेक! लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई डिटेल

Google Pixel 11 Pro XL : गूगूल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल स्मार्टफोन 12 अगस्त 2026 को पेश होने वाला है। इससे पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। जिसके कारण ये यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2026 3:39 अपराह्न

Google Pixel 11 Pro XL
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro XL :  गूगल की अपकमिंग गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त  2026 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो रही है। इसका सबसे पावरफुल मॉडल  प्रो एक्सएल बताया जा रहा है।  पेश होने से पहले इसके फर्स्ट लुक के लीक होने की खबरें चल रही है।  अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स-कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन कुछ डिटेल्स सामने आयी हैं, जिन्हें जानने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इस हाईटेक मोबाइल को 3 फीचर्स सबसे यूनिक बनाएंगे।

Google Pixel 11 Pro XL  स्मार्टफोन में मिल सकती है  ‘HiLight’ RGB नोटिफिकेशन लाइट

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल मॉडल में कंपनी कैमरे के पास ‘HiLight’ RGB नोटिफिकेशन लाइट दे सकती है। फोन को उल्टा रखे होने के बाद भी यूजर्स इस पर आने वाले नोटिफिक्शन को देख सकते हैं। इतना ही नहीं जब आप गूगल के Gemini AI से बात करेंगे, तो यह लाइट उसके रिस्पॉन्स के साथ सिंक होकर चमकेगी। ये स्क्रीन तेज धूप में भी काम करेगी।

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल  फोन की प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

गूगल अपने इस पावरफुल अपकमिंग स्मार्टफोन में Tensor G6 का प्रोसेसर दे सकती है। ये बहुत ही कम बैटरी की खपत पर हैवी गेमिंग और सॉफ्टवेयर पर काम करने की सुविधा देगा। खबरों की मानें तो इस प्रोसेसर में गूगल का नया Dual TPU मिल सकता है। ये बिना इंटरनेट के ही वॉयस प्रोसेसिंग, लाइव ट्रांसलेशन और जेनरेटिव एआई चलाने की सुविधा देगा। रात के अंधेरे में फोटो और वीडियो बनाने के लिए फोन में Mateis ISP की सुविधा मिल सकता है। प्रोसेसर के साथ इस फोन में 16GB तक की भारी-भरकम रैम मिल सतती है। इसमें यूजर के डेटा सुरक्षा के लिए Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिल सकती है।

स्पेशल कैमरा

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल मॉडल में कंपनी प्रोफेशनल लेवल का कैमरा दे सकती है। इसमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड का कैमरा मिल सकता है। वहीं, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये 5x ऑप्टिकल ज़ूम से लेकर 120x प्रो ज़ूम की सुविधा से लैस होगा। वहीं, 42MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिल सकता है।कैमरे में कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं। जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लेवल को बढ़ाएगी।

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल के अन्य लीक फीचर्स

Google Pixel 11 Pro XL स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.8-inch की Super Actua LTPO OLED पैनल से लैस डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/चार्जर5115mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 45W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकती है। ये 30 घंटों तक की बैटरीबैकअप दे सकती है। गेमिंग के लिए बाइपास चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 25W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
इमरजेंसी फीचर्सइमरजेंसी के लिए सैटेलाइट SOS और कार क्रैश डिटेक्शन जैसे इमरजेंसी फीचर्स मिल सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी फीचर्सस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिल सकती है।

 

गूगल के सबसे पावरफुल फोन की संभावित कीमत

अभी तक गूगल के इस पावरफुल स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों की मानें तो कंपनी इसे 1.30 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026

iQOO Z11 5G

अगस्त 8, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

अगस्त 7, 2026