---Advertisement---

Vivo S2 5G स्मार्टफोन को ये 3 फीचर्स बनाएंगे सबसे यूनिक! जानें लीक खूबियां

Vivo S2 5G : वीवो एस2 5जी स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लेकिन इससे पहले लीक फीचर्स काफी चर्चा में आ गए हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 3:18 अपराह्न

Vivo S2 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo S2 5G:  अगर आप किसी अच्छे स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा थम जाएं, क्योंकि 6 अगस्त 2026 को वीवो एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो एस2 5जी स्मार्टफोन एक प्रीमियम डिवाइस बताया जा रहा है। जिसमें हैवी बैटरी, जबरदस्त कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिल सकता है। ये एक मिंड रेंज मोबाइल बताया जा रहा है।

Vivo S2 5G स्मार्टफोन का प्रोसेसर

वीवो एस2 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo का प्रोसेसर मिल सकता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

बैटरी और चार्जर

वीवो के इस फोन में 7,050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। इसमें 44W फास्ट चार्जर और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

सेफ्टी रेटिंग

पानी-धूल और टूट फूट से बचाने के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। इस फोन को पानी की बूंदों के साथ-साथ हाई-प्रेशर हॉट वाटर जेट्स से भी सुरक्षा मिलती है। कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन में यह रग्डनेस मिलना बेहद अनोखा है।

एस2 स्मार्टफोन में के अन्य फीचर्स

कैमरा-  50MP का Sony IMX852 सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ/अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। इससे रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। ये एआई से लैस हो सकता है।

डिस्प्ले- 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

वीवो एस2 फोन की संभावित कीमत

अभी तक वीवो एस2 फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 40000 से लेकर 45000 के आस-पास की कीमत में उतार सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now