---Advertisement---

iQOO 16 स्मार्टफोन का कौन सा फीचर होगा सबसे पावरफुल? लीक डिटेल्स ने बढ़ाया यूजर्स का एक्साइटमेंट

iQOO 16 : आईक्यू 16 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। अगर आप किसी पावरफुल फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे ले सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 15, 2026 2:30 अपराह्न

iQOO 16
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 16 : आईक्यू कंपनी गेमर्स और फोटोग्राफर्स की जरुरत को देखते हुए स्मार्टफोन बनाती है। यही वजह है कि, आईक्यू 16 फोन का इतनी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। खबरों की मानें तो ये बेहद हाईटेक और प्रीमियम फीचर्स वाला फोन साल के अंत तक दस्तक दे सकता है। ये एक अल्ट्रा-प्रीमियम गेमिंग और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। जिसमें एडवांस लेवल का प्रोसेसर , बैटरी और कैमरा मिल सकता है। टेक मार्केट में इसका मुकाबला गूगल ,सैमसंग और आईफोन से हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।  लेकिन इसकी लीक हुई डिटेल्स ने यूजर्स का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।

iQOO 16  स्मार्टफोन में क्या मिल सकता पावरफुल फीचर?

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल फीचर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर हो सकता है। ये बहुत ही कम बैटरी पर हैवी गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। गेमिंग के लिए इसमें Adreno 850 GPU मिल सकता है। वहीं, अलग से Q4 गेमिंग चिप मिल सकती है। यो फोन को हाई स्पीड के साथ स्मूथ बनाएगा और बैटरी भी कम खाएगा।

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

iQOO 16स्पेसिफिकेशन
डिस्प्लेसैमसंग की LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस 6.85-इंच का 2K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro (2nm) का प्रोसेसर मिल सकता है।
रैमLPDDR6 रैम मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी और चार्जर8400mAh की बैटरी के साथ 120W का सुपरफास्ट चार्जर और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
आई प्रोटेक्शनआंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland द्वारा ग्लोबल आई प्रोटेक्शन मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से फोन को बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
कैमरा50 MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकती है। वहीं, 50 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 MP का सोनी IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, 3x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसके कैमरे से 8K और 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

 

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी के द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 73000 से लेकर 77000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno 17

नवम्बर 6, 2026

Vivo X500

नवम्बर 5, 2026

Oppo Reno 17 Pro

नवम्बर 3, 2026

Vivo X500 Ultra

नवम्बर 2, 2026

iPhone Air 2

अक्टूबर 31, 2026

Huawei Pura 90 Plus

अक्टूबर 29, 2026