---Advertisement---

Vivo V80 Lite 5G को ये 3 फीचर्स बनाएंगे सबसे स्पेशल! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Vivo V80 Lite 5G : वीवी वी80 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। इसके प्रीमियम फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। अगर आप कोई अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लीक खूबियां जान सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 6:30 अपराह्न

Vivo V80 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V80 Lite 5G :  वीवो अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, इसके अपकमिंग फोन का यूजर्स को काफी  इंतजार रहता है।  वीवो एक बार फिर से एक और नया फोन लेकर आ रहा है। वीवो वी80 लाइट 5जी स्मार्टफोन अगस्त 2026 में लॉन्च होने की प्रबल संभावनाएं हैं। इसमें कंपनी कई सारे पावरफुल फीचर्स दे सकती है। बेहरहाल अभी तक  इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक डिटेल्स ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है। अगर आप बजट में हाईटेक कैमरे और पावरफुल  प्रोसेसर वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इसके लीक फीचर्स पर जरुर नजर डालें।

Vivo V80 Lite 5G   स्मार्टफोन में मिल सकती है पावरफुल बैटरी

वीवो वी80 लाइट 5जी की बैटरी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। खबरों की मानें तो कंपनी इसमें 7,050mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही 44W का सुपरफास्ट चार्जर दे सकती है। बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये सामान्य यूज पर 3 से 4 दिन का बैकअप दे सकती हैं। इसमें स्मार्ट चार्जिंग एआई की सुविधा मिल सकती है। इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।  गेमिंग का एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए 6.83-इंच की शानदार 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। 

परफॉर्मेंस में हो सकता एक नंबर

वीवो अपने इस बेहद पावरफुल अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहद पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन लोगों को फोन पर हैवी गेमिंग और मल्टीटस्किंग काम का शौक होता है। उनके लिए ये बहुत अच्छा विक्लप साबित हो सकता है। गेमिंग को और भी ज्यादा स्पीड और स्मूद बनाने के लिए Mali-G610 MC2 जीपीयू मिल सकता है। वहीं, फोन की परफॉर्मेसं बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। ये फोन को हाई स्पीड  बहुत ही कम बैटरी की खपत पर देगा। अगर आप हैवी सॉफ्टवेयर यूज करते हैं तो इस फोन को खरीद सकते हैं। प्राइवेसी डैशबोर्ड और इंडिकेटर यूजर के डेटा को सुरक्षा देगा। यूजर की प्राइवेसी रखने के लिए हिडन एल्बम और ऐप पिनिंग जैसा फीचर मिल सकता है। पानी और धूल से बचाने के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

वीवी वी 80 लाइट 5 जी स्मार्टफोन में मिल सकता है दमदार कैमरा

वीवी वी 80 लाइट 5 जी स्मार्टफोन में कंपनी प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए खास तरह के एआई से लैस कैमरा दे सकती है। ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। वहीं, MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस या फिर एक 2MP का डेकोरेटिव सेंसर से लैस कैमरा मिल सकता है। स्टूडियो जैसी वीडियो और फोटो बनाने के लिए Smart Aura Light LED की लाइट्स मिल सकती है। जिसके कारण कंटेन्ट क्रिएटर्स को काफी लाभ दे सकता है। अगर आप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रात में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए कई सारे नाइट मोड मिल सकते है। इस कैमरे   से फुल एचडी क्वालिटी से वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

वीवी वी 80 लाइट 5 जी फोन की संभावित कीमत

अभी तक वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, फोन 30000 से लेकर 40000 के आस-पास की कीमत में आ सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026

iQOO Z11 5G

अगस्त 8, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

अगस्त 7, 2026

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 7, 2026

Google Pixel 11 Pro Fold

अगस्त 5, 2026