Poco M8 Power: पोको एम8 पवार स्मार्टफोन भारत में 4 अगस्त 2026 को लॉन्च हो रहा है। ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जिसमें 8,000mAh बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और हाईटेक कैमरा मिल सकता है। इस फोन की कीमत को लेकर खबरें है कि, ये 15000 के आस-पास की कीमत में आ सकता है। अगर आप बजट में कोई अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं तो इसके लीक फीचर्स जरुर जानें।
Poco M8 Power स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स
| Poco M8 Power | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। |
| प्रोसेसर | Snapdragon 4 Gen 4 का प्रोसेसर मिल सकता है। |
| बैटरी/चार्जर | 8000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। सामान्य यूज पर ये 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी और धूल से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिल सकती है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| कैमरा | 50MP का प्राइमरी एआई (AI) कैमरा मिल सकता है। 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, इस कैमरे से नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। |
पोको एम8 पावर स्मार्टफोन की संभावित कीमत और लॉन्च
पोको एम8 पावर स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 15000 से लेकर 22000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, ये स्मार्टफोन 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12 पेश किया जाएगा।







