---Advertisement---

Realme 16T  को ये 5 फीचर बनाएंगे सबसे अलग, लॉन्च से पहले जानें संभावित खूबियां और कीमत

Realme 16T  : रियलमी 16 टी फोन को कंपनी के द्वारा 22 मई 2026 को लॉन्च किया जा रहा है. इसके लीक फीचर्स की काफी चर्चा है. ये एक मिड रेंज फोन हैं.यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 5:26 अपराह्न

Realme 16T
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16T :  रियलमी अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास स्मार्टफोन लेकर आ रहा है. रियलमी 16टी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. अब ये 22 मई 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. अगर बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी देने वाले किसी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. अभी तक तक कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं. आज हम आपको रियलमी के बेहद पावरफुल फोन की 5 संभावित खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Realme 16T की खास डिस्प्ले

कंपनी  6.72-इंच की Full HD+ LCD पैनल वाली AMOLED डिस्प्ले दे सकती है. ये तेज धूप में भी स्क्रीन को दिखाएगी. इसके साथ ही ये बहेद स्मूथ हो सकती है. जिन लोगों को गेमिंग का शौक होता है. उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. आंखों की सुरक्षा के लिए लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिल सकता है. वहीं, गीले हाथों से भी फोन का यूज करने के लिए Rainwater Smart Touch फीचर मिल सकता है.

रियलमी 16टी की हैवी बैटरी

रियलमी 16टी में कंपनी 8,000mAh की बैटरी दे सकती है. इसमें बाईपास चार्जिंग के साथ 45W का SuperVOOC फास्ट चार्जर मिल सकता है. खबरों की मानें तो ये सामान्य इस्तेमाल तीन दिन तक चल सकती है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

रियलमी के इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर दे सकती है. हैवी गेम और मल्टीटास्किंग काम करने वालों के लिए ये अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.

कैमरे में क्या खास मिल सकता है?

50MP का Sony IMX852 सेंसर से लैस प्राइमरी कैमरा मिल सकता है. इसमें 16MP का सेल्फी मिरर मिलने की पूरी संभावना है. इससे 50MP मेन कैमरे का इस्तेमाल करके खुद को देखते हुए हाई-डेफिनिशन सेल्फी ले सकते हैं. वही, 2MP का डेप्थ कैमरा मिल सकता है. इससे 1080p @ 30fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. इसमें कई एआई फीचर्स मिल सकते हैं.

फोन के सेफ्टी फीचर्स

रियलमी 16टी में IP69 रेटिंग मिल सकती है. ये फोन को बारिश और धूल से बचाएगी.वहीं, यूजर्स के प्राइवेट सेफ्टी के लिए Privacy Dashboard मिल सकता है. वही, इसका Armor Shell डिजाइन फोन को गिरने पर टूटने से बचाएगा.

रियलमी 16टी की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

अभी तक रियलमी 16टी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने तो नहीं आ सकी है, लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 18000 से लेकर 25000 हजार के आस-पास की कीमत में 22 मई 2026 को पेश किया जा सकता है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026

Realme P4R 5G

जून 10, 2026