---Advertisement---

iPhone 16 Pro की इन खूबियों का अभी से बजने लगा डंका, देखें लीक अपडेट्स

iPhone 16 Pro फोन कई सारी खूबियों के साथ दस्तक दे सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 13, 2024 11:35 पूर्वाह्न

iPhone 16 Pro संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Pro: आम और खास लोगों की पहली पसंद कहे जाने वाले Apple के iPhone की दुनिया भर में खूब डिमांड है। एप्पल हर साल अपने आईफोन की नई सीरीज को पेश करता है। इस साल कंपनी iPhone 16 series को लेकर आ रही है।  iPhone 16 series में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे फोन पेश हो सकते हैं।

iPhone 16 series में क्या मिल सकता है खास

इस सीरीज में iOS 18 के अपडेट के साथ AI मिल सकता है। इस सीरीज में एप्पल की सबसे बड़ी स्क्रीन 6.3-इंच से लेकर 6.9 इंच तक मिल सकती है। इस सीरीज में एक्शन बटन मिलने की भी बात कही जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है । लेकिन टेक मार्केट में कई सारी लीक खबरें चल रही हैं। इस सीरीज का iPhone 16 Pro फोन सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

iPhone 16 Pro के संभावित फीचर्स

iPhone 16 Pro में प्रीमियम डिज़ाइन और हाईटेक हार्डवेयर मिल सकता है। इसमें AI जनरेटिव सुविधाएं भी मिल सकती हैं। iPhone 16 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। iPhone 16 Pro में अच्छी पिक्चर क्वालिटी के लिए 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, पेरिस्कोप अल्ट्रा-लॉन्ग टेलीफोटो कॉम्बिनेशन कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 25x तक डिजिटल जूम कैमरे में मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में 3,355mAh बैटरी के साथ 40W वायर्ड चार्जर मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 14, 2026

POCO X8 Pro Max 5G

मार्च 14, 2026

Nothing Phone 4a Pro

मार्च 13, 2026

Vivo Y51 Pro

मार्च 12, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 12, 2026

AI in Stock Market

मार्च 12, 2026