---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra का क्रांतिकारी कैमरा सिस्टम देख एप्पल-सैमसंग की बढ़ी टेंशन! ये महंगा फोन कौन खरीदे?

Xiaomi 17 Ultra: शाओमी 17 अल्ट्रा को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये अपने फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 4:54 अपराह्न

Xiaomi 17 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra:  शाओमी का मोस्ट अवेटेड प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। शाओमी 17  अल्ट्रा  अपने कैमरे के कारण चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने इसे 1 लाख 40 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया है। इसका मुकाबला एप्पल के आईफोन और सैमसंग के सबसे हाईटेक फोन्स से है। 13 से 17 मार्च के बीच इसकी प्री-बुकिंग ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियों पर की जा सकती है।

Xiaomi 17 Ultra फोन की कीमत

शाओमी 17 अल्ट्रा को भारत में सिर्फ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 139999 रुपए है। जिन लोगों को फोटो और वीडियोग्राफी का शौक है। उनके लिए ये एक बेस्ट विकल्प है। क्योंकि इसमें हाईटेक कैमरे के साथ भरभर स्टोरेज दी गई है।

प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए क्यों है बेस्ट?

शाओमी के इस फोन में दुनिया का पहला 100mm तक का मैकेनिकल मूविंग लेंस मिलने का दावा किया जा रहा है। ये 3.2x से 4.3x जूम से लैस है। इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। फोटोग्राफी करने के लिए अलग से वेरिएबल अपर्चर दिया गया है। यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से इसे जोड़ या फिर हटा सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल  रहा है। इसके साथ ही 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इसमें 200MP का सुपर टेलीफोटो लेंस 120x के डिजिटल जूम के साथ दिया गया है। इससे 8K में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए इसमें अलग से फोटोग्राफी किट दी गई है। इसका इस्तेमाल करके DSLR वाले कैमरे का काम लिया जा सकता है।

शाओमी 17 अल्ट्रा की डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

  1. 6.9-इंच का 2K LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करता है।
  2. शाओमी ने अपने इस पावरफुल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर दिया है। ये हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है।
  3. 6800mAh बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर दिया है।
  4. फोटो की सुरक्षा के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। ये धूल और पानी से बचाता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 ग्लास मिल रहा है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

जुलाई 31, 2026

Redmi Note 17 5G

जुलाई 31, 2026

Nothing Phone (4a)

जुलाई 31, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जुलाई 30, 2026

Redmi K100

जुलाई 29, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

जुलाई 29, 2026