---Advertisement---

Vivo T5x 5G: मार्च की गर्मी में तापमान बढ़ाएगा धांसू फीचर्स से लैस अपकमिंग स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें खरीदने के 3 मुख्य कारण

Vivo T5x 5G: अगले कुछ दिनों में वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें कई धाकड़ खूबियां दी जा सकती हैं, जोकि आते ही अपना दबदबा दिखा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 1:49 अपराह्न

Vivo T5x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5x 5G: वीवो ने अपने अपकमिंग मोबाइल वीवो टी5एक्स 5जी को लेकर कंफर्म कर दिया है। ऐसे में फोन मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कई रिपोर्ट्स में इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी मोबाइल में एक नहीं, बल्कि कई दमदार अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर यह मोबाइल चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लॉन्च से पहले इसकी कई आकर्षक खूबियां गूगल पर खोजी जा रही हैं। अगर आप भी इसे परचेज करने का प्लान बना रहे हैं, तो एक मिनट में इसे खरीदने की 3 प्रमुख वजहों को जान लीजिए।

Vivo T5x 5G: पावरफुल प्रोसेसर

फोन निर्माता ने कंफर्म किया है कि नए मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 टर्बो चिपसेट को शामिल किया गया है। इसका अंतूतू स्कोर 1 मिलियन से ज्यादा होगा। ऐसे में इसकी पावर एफिशियंसी, स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहने वाली है। यह फोन मल्टीटास्कर्स और गेमर्स को आसानी से अपना दीवाना बना सकता है।

धाकड़ बैटरी करेगी काम आसान

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो टी5एक्स 5जी में 7200mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। इसकी बैटरी पावर सेगमेंट में सबसे बड़ी होगी। ऐसे में हैंडसेट को स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउजिंग करने के लिए बार-बार चार्ज नहीं करना होगा।

आलीशान डिस्प्ले एक्सपीरियंस

इसके अलावा, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग को दिया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस जबरदस्त डिस्प्ले एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

कब होगा लॉन्च, क्या है अनुमानित प्राइस?

मालूम हो कि अपकमिंग वीवो टी5एक्स 5जी फोन 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च होगा। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका दाम 20 से 25000 रुपये रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी प्राइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17T

मई 15, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra

मई 15, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026

Redmi 17 5G

मई 14, 2026