---Advertisement---

Twitter को टक्कर देने आ रहा Meta का यह नया ऐप, Elon Musk की बढ़ सकती हैं धड़कनें

ट्वीटर को टक्कर देने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा भी अब अपना माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि इसके आने से ट्वीटर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। इस ऐप में इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन किया जा सकेगा और इसे P92 कोड नेम दिया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 11, 2023 4:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meta New App: अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर को टक्कर देने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा भी अब अपना माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में है। इसका कोड नेम P92 बाताया जा रहा है और इसके आने से ट्वीटर की धड़कनें बढ़ सकती हैं। फिलहाल कंपनी ऐप पर काम कर रही है और इसके लॉन्च होने के बाद इसकी ब्रांडिंग फैसबुक और इंस्टाग्राम से की जाएगी। इस ऐप में इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन किया जा सकेगा। तो देखते हैं कि क्या कुछ होगा इस आने वाले मेटा के ऐप में खास।

ये भी पढ़ें: APPLE ने IPHONE 14 और IPHONE 14 PLUS को इस नए कलर में लॉन्च कर यूजर्स को किया एक्साइटेड, खासियत दिल खुश कर देगी

ट्वीटर की तरह ही होंगे ज्यादातर फीचर्स

इस ऐप को कंपनी की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है लेकिन यूजर्स ट्विटर की तरह ही इस ऐप के जरिए इमेज, वीडियो और टेक्स्ट को पब्लिश के साथ दूसरे लोगों को फॉलो और उनकी पोस्ट को ट्वीट और रीट्वीट कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट को इंस्टाग्राम के चीफ Adam Mosseri के नेतृत्व में किया जा रहा है और ये ऐप लॉन्च होने के बाद ट्विटर को कड़ी टक्कर देगा।

डिसेंट्रलाइज्ड होगा यह ऐप

मेटा के इस नए ऐप का नेटवर्क डिसेंट्रलाइज्ड होगा यानी की इस ऐप का डेटा किसी एक सर्वर या एक जगह से कंट्रोल या ऑपरेट नहीं किया जाएगा। बता दें कि एलोन मस्क के ट्विटर का नया मालिक बनने के बाद यूजर्स की प्रोफाइल पर मिलने वाले ब्लू टिक को लेने के लिए पेड कर दिया गया। इसके अलावा इसमें कई सारी तकनीकी परेशानियां भी देखने को मिल रही हैं। आने वालो समय में इन कारणों से Twitter के यूजर्स की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: क्लासिकल म्यूजिक का अब फ्री में ले सकेंगे मज़ा , APPLE 28 मार्च को MUSIC CLASSICAL ऐप करेगी लॉन्च

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026