---Advertisement---

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों की आई मौज, 3000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus 10R 5G, मिलेगा 150W का फास्ट चार्जर

OnePlus 10R 5G: अगर आपको वनप्लस के स्मार्टफोन पसंद आते हैं तो आपके पास वनप्लस का एक धांसू फोन कम कीमत पर खरीदने का बढ़िया मौका है। कंपनी ने इसकी कीमत में 3000 रुपये की कमी की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2023 11:32 पूर्वाह्न

OnePlus 10R 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 10R 5G: भारत में प्रीमियम रेंज में आईफोन के बाद वनप्लस का नाम भी आता है। अगर आप आईफोन की ज्यादा कीमत होने की वजह से उसे खरीदने में समर्थ नहीं है तो आपके पास वनप्लस का धांसू स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। हम ये बात इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि OnePlus 10R 5G की कीमतों में भारी कमी की गई है। आपको बता दें कि वनप्लस ने इस मोबाइल की कीमत में दूसरी बार कमी की है।

OnePlus 10R 5G फोन की कीमत हुई कम

वनप्लस के इस फोन को बीते साल ही बाजार में उतारा गया था। कंपनी ने OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन के दाम में 3000 रुपये की कटौती की है। वहीं, इससे पहले भी इसकी कीमत 4000 रुपये कम की गई थी। कंपनी ने इसके तीनों वेरिएंट की कीमतों में कमी की है। ऐसे में अब 8GB और 128GB के 80W वाले मॉडल की कीमत 31999 रुपये रह गई है।

वहीं, इसके 12GB और 256GB के 80W वाले मॉडल की कीमत 35999 रुपये और 12GB और 256GB के 150W वाले वेरिएंट की कीमत 36999 रुपये रह गई है। इस मॉडल को Sierra Black, Forest Green कलर के साथ खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

OnePlus 10R 5G फोन के फीचर्स

मॉडलOnePlus 10R 5G
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8100 Max
रैम12GB
स्टोरेज256GB
डिस्प्ले6.7 inches (17.02 cm)
बैटरी5000mah
रिफ्रेश रेट120HZ
रियर कैमरा50 MP + 8 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा16MP

 

वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 8100 Max की चिपसेट के साथ 6.7 इंच की फ्यूल्ड अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। फोन में 120HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट में 4500mah की बैटरी के साथ 150W का फास्ट चार्जर मिलता है। वहीं, इसके 80W के फास्ट चार्जर वाले वेरिएंट के साथ 5000mah की बैटरी दी गई है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 50mp का मेन कैमरा और ट्रिपल कैमरा मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026