---Advertisement---

Twitter AD Revenue: अब ब्लू-टिक यूजर्स के साथ शेयर होगा ऐड रेवेन्यू, Elon Musk ने की बड़ी घोषणा

Twitter AD Revenue: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के साथ एक बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल, एलन मस्क ने ऐलान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर उन लोगों के साथ अपना विज्ञापन राजस्व शेयर करेगा, जिन्होंने रिप्लाई थ्रेड्स में दिखाई देने वाले विज्ञापनों के लिए ट्विटर ब्यू वेरिफाई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 5, 2023 2:41 अपराह्न

Twitter AD Revenue
Follow Us
---Advertisement---

Twitter AD Revenue: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के साथ एक बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल, एलन मस्क ने ऐलान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर उन लोगों के साथ अपना विज्ञापन राजस्व शेयर करेगा, जिन्होंने रिप्लाई थ्रेड्स में दिखाई देने वाले विज्ञापनों के लिए ट्विटर ब्यू वेरिफाई की सदस्यता ली हुई है।

एडवरटाइजिंग राजस्व साझा करेगा ट्विटर

एलन मस्क ने शुक्रवार 3 फरवरी को अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, ट्विटर आज से उन क्रिएटर्स के साथ विज्ञापनों के लिए एडवरटाइजिंग राजस्व साझा करेगा, जिन्होंने रिप्लाई थ्रेड्स में दिखाई देते हैं। योग्य के लिए अकाउंट ब्लू टिक वेरिफाइड होना चाहिए। हालांकि, एलन मस्क ने इस घोषणा के लिए कोई अहम जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: ANDROID 14 में मिलेगा APPLE वाला खास फीचर, इसके बाद नहीं पड़ेगी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

इन प्लेटफॉर्म पर पहले से हो रहा

आपको बता दें कि यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही विज्ञापनों के राजस्व को क्रिएटर्स के साथ किया जा रहा है। हालांकि, अब ट्विटर पर भी यूजर्स पैसे कमा पाएंगे और इससे ट्विटर को भी फायदा होगा।

लोग रख रहे अपने विचार

वहीं, मस्क के इस पोस्ट पर यूजर्स अपने विचार रख रहे हैं। यूजर्स ने पूछा कि किएटर्स के लिए ये विभाजन कैसा दिखेगा। वहीं, दूसरे यूजर्स ने पूछा कि ये तार्किक तौर से कैसा दिखेगा? क्रिएटर्स के लिए विज्ञापन मोनेटाइजेशन डैशबोर्ड?

ट्विटर ने ब्लू टिक सर्विस लिस्ट को किया था अपडेट

आपको बता दें कि ट्विटर ने दिसंबर 2022 में अपनी ब्लू टिक सर्विस के लिए सुविधाओं की लिस्ट को अपडेट किया था। इसमें कहा गया था कि सर्विस के लिए ग्राहकों को बातचीत में प्राथमिकता वाली रैकिंग दी जाएगी। ट्विटर की तरफ से अपडेट किए पेज पर बताया गया है कि कस्टमर्स 1080p रेज्योलूशन और 2GB की फाइल आकार में वेब से 60 मिनट तक वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: CAR SALES IN JANUARY 2023 IN INDIA: MARUTI और TATA को धकेलकर आगे निकली TOYOTA, एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026