---Advertisement---

Twitter Blue Subscribers: ट्वीट करने की वर्ड लिमिट हुई 10000, सब्सक्रिप्शन मॉडल से यूजर्स कर पाएंगे मोटी कमाई

Twitter Blue Subscribers: ट्विटर ने एक बड़ा ऐलान किया है, अब ट्वीट करने के लिए शब्दों की संख्या 10000 कर दी गई है। साथ ही अब यूजर्स अपने ट्वीट से कमाई भी कर पाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2023 3:55 अपराह्न

Twitter Blue Subscribers
Follow Us
---Advertisement---

Twitter Blue Subscribers: दुनिया में बीते कुछ समय में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो इंटरनेट पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, आप समझ ही गए होंगे कि हम ट्विटर की बात कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्विटर का आनंद लेते हैं तो आपको खुश होने की जरूरत है। ट्विटर ने ट्वीट करने की शब्दों की संख्या में इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि अब तक यूजर्स सिर्फ 280 शब्दों में ही अपनी बात लिख पाते थे, मगर अब नए नियम के तहत शब्दों की संख्या को 10000 कर दिया गया है।

ट्वीट करने की वर्ड लिमिट बढ़ी

यहां पर आपको एक और खास बात बता दें कि पहले ट्विटर पर ब्लू टिक यूजर्स 4000 वर्ड लिमिट में अपना ट्वीट कर पाते थे, मगर अब इसकी संख्या 10000 शब्द कर दी गई है। ट्विटर की ये नई सुविधा उन यूजर्स को मिलेगी, जो अभी तक ब्लू टिक सर्विस को सब्सक्राइब कर चुके हैं। साथ ही इस फीचर को अभी तक अमेरिका के लिए ही शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि इसे जल्द ही अन्य देशों के लिए भी जारी किया जाएगा।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

अपने ट्वीट को बनाएं स्पेशल

इसके साथ ही ट्विटर पर ट्वीट के फान्ट को बोल्ड और इटेलिक टेक्स्ट भी कर पाएंगे। वहीं, ट्विटर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्विटर लगातार ट्वीट करने के तरीके, उसे पढ़ने और लिखने के लिए सुधार की ओर अग्रसर है। ऐसे में अब ब्लू टिक यूजर्स ही 10000 शब्दों में अपना ट्वीट लिख पाएंगे। साथ ही अपने ट्वीट को बोल्ड और इटेलिक फॉन्ट में बदल पाएंगे।

अब ट्वीट से होगी मोटी कमाई

इसके अलावा ट्विटर ने बताया कि अब यूजर्स अपने ट्वीट से अच्छी कमाई भी कर सकेंगे। ट्विटर ने अपने ब्लू टिक वाले यूजर्स से सब्सक्रिप्शन मॉडल का फायदा लेने के लिए कहा है। इसके लिए यूजर्स को अपना अकाउंट का मोनेटाइजेशन कराना होगा। इसके बाद वे अपने ट्वीट को एक अलग श्रेणी में रख सकेंगे, मतलब कि जो आपका सब्सक्रिप्शन लेगा, उसे ही सबसे पहले ट्वीट दिखेगा। इस तरह से यूजर्स की अच्छी कमाई होगी।

ब्लू टिक सर्विस चार्ज

आपको बता दें कि ट्विटर की ब्लू टिक सर्विस के लिए अभी वेब वालों को 650 रुपये महीना और मोबाइल वालों को 900 रुपये प्रति महीना चार्ज देना होता है। शुक्रवार को ट्विटर की इस घोषणा के बाद काफी लोग इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ब्लू टिक सर्विस की ओर जा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026