---Advertisement---

Upcoming Best Camera Phone 2025: OnePlus 13 समेत इन 2 स्मार्टफोन में मिल सकता है हाईटेक कैमरा सेटअप, जानें डिटेल

Upcoming Best Camera Phone 2025: वनप्लस 13 के साथ वीवो एक्स 100 अल्ट्रा और एक अन्य फोन बेस्ट कैमरे के साथ आ सकते हैं। जानिए इनकी संभावित खबर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2024 8:45 पूर्वाह्न

Upcoming Best Camera Phone 2025
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Best Camera Phone 2025: साल 2024 में कई सारे स्मार्टफोन बाजार में आएं, जिन्होंने कैमरे की खूबियों की वजह से अलग पहचान बनाई। इसमें वनप्लस, वीवो, ओप्पो, सैमसंग आदि कंपनियों के नाम शामिल हैं। अगर आप साल 2025 में ऐसा फोन लेने की सोच रहे हैं, जिसमें शानदार कैमरा मिले तो यहां से जानकारी ले सकते हैं। 2025 में अपकमिंग बेस्ट कैमरा फोन (Upcoming Best Camera Phone 2025) की सूची में OnePlus 13, Vivo X100 Ultra और iQOO Z9 Turbo का नाम आता है।

OnePlus 13 के संभावित कैमरा स्पेक्स (Upcoming Best Camera Phone 2025)

स्मार्टफोन मार्केट में खास कैमरा सेटअप देने की वजह से वनप्लस बहुत लोकप्रिय फोन कंपनी है। भारत में OnePlus 13 स्मार्टफोन का नाम Upcoming Best Camera Phone 2025 की सूची में आता है। यही वजह है इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। वनप्लस 12 फोन को काफी लोगों ने पसंद किया था।

ऐसे में अब नए फोन में काफी बढ़िया फीचर्स मिलने की संभावना है। खबरों के मुताबिक, इस फोन के रियर में 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा आ सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा आने की उम्मीद है। यह फोन जनवरी 2025 में दस्तक दे सकता है।

Vivo X100 Ultra की लीक कैमरा डिटेल (Upcoming Best Camera Phone 2025)

वीवो के फोन में कैमरा सेटअप काफी आकर्षक होता है। वीवो इन दिनों Vivo X200 Series को लेकर चर्चा में है। मगर इसके साथ ही कंपनी Vivo X100 Ultra को भी भारत में उतार सकती है। इस फोन का कैमरा काफी दमदार हो सकता है। इसी वजह से Upcoming Best Camera Phone 2025 की लिस्ट में यह भी शामिल है। डिवाइस के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का पहला कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 2025 की शुरुआत में आ सकता है।

iQOO Z9 Turbo में मिल सकता है डबल कैमरा

चाइनीज फोन कंपनी आईक्यूओओ ने बीते दिनों iQOO 13 को लॉन्च किया था। ऐसे में अब iQOO Z9 Turbo फोन को लाने की तैयारी है। इसमें रियर साइड पर डबल कैमरा आ सकता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 16MP का सिंगल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इस फोन को 2025 के मिड तक बाजार में लाया जा सकता है।

Upcoming Best Camera Phone 2025 की जानकारी

साल 2025 में वैसे तो कई सारे स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं। मगर अच्छे कैमरे के साथ आने वाले फोन की सूची में इनका नाम आता है। हालांकि, अभी तक इनकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। आने वाले समय में इन पर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026