---Advertisement---

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने चांद पर लगाई छलांग, दूसरी बार कराई गई सॉफ्ट लैंडिंग, जानिए मिशन पर ISRO का बड़ा अपडेट

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 अपने टारगेट से ज्यादा बेहतर काम कर रहा है। एक तरफ जहां रोवर सो चुका है। वहीं, विक्रम लैंडर चांद की सतह पर छलांग लगा रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 4, 2023 1:34 अपराह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: चांद पर भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। चंद्रयान-3 ने अपने टारगेट से ज्यादा बेहतर काम किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मिशन से जुड़ा प्रज्ञान रोवर लगातार वैज्ञानिकों को चांद और वहां के वातावरण से जुड़ी जानकारियां भेजता रहा। लेकिन, अब रोवर स्लीप मोड में जा चुका है। जहां, एक और रोवर इनएक्टिव हो चुका है, वहीं विक्रम लैंडर चांद की सतह पर छलांग लगा रहा है। ISRO (Indian Space Research Organisation) ने इसी से जुड़ा एक अपडेट जारी किया है।

अब चांद पर 14 दिनों के लिए छा जाएगा अंधेरा

दरअसल, चांद पर लूनर डे (Lunar Day) अब खत्म हो चुका है। यानी चांद पर अब 14 दिनों के लिए अंधेरा रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी का एक दिन चांद पर 14 दिनों के बराबर होता है। क्योंकि, रोवर (Pragyan Rover) और लैंडर (Vikram Lander) दोनों पर सोलर पैनल लगे हैं, इसलिए दोनों सौर ऊर्जा के जरिए अपना काम करते हैं।

-223 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तापमान

अब जब चांद पर अंधेरा छा जाएगा तो वहां का तापमान -223 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इतने कम तापमान में दोनों काम नहीं कर पाएंगे। जिस वजह से दोनों को स्लीप मोड पर कर दिया गया है। ISRO को उम्मीद है की 14 दिनों के बाद सूर्य की किरणों के साथ ही रोवर और लैंडर फिर एक्टिवेट हो जाएंगे। हालांकि, ISRO ने अपने मिशन को पूरा कर लिया है। लेकिन, अगर यह फिर एक्टिवेट हो जाते हैं तो ये भारत के लिए बड़ी कामयाबी होगी।

विक्रम लैंडर ने चांद पर लगाई छलांग

विक्रम लैंडर को और मिशन को लेकर ISRO ने नया अपडेट दिया है। ISRO ने बताया कि रोवर अब स्लीप मोड जा चुका है। जबकि, विक्रम लैंडर की फिर सॉफट लैंडिंग करवाई गई है। ISRO ने बताया कि विक्रम लैंडर चांद की सतह पर छलांग लगाई है। लैंडर ने हवा में 40 सेंटीमीटर की छलांग लगाई। इस दौरान लैंडर ने 30 से 40 सेंटीमीटर की यात्रा भी की।

ISRO ने ट्वीट किया, “विक्रम ने एक बार फिर सॉफ्ट लैंडिंग की है। विक्रम लैंडर ने अपने मिशन के लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर लिया है। इसने कूदने का प्रयोग पूरा कर लिया है। आदेश पर, इसने इंजन चालू कर दिए, उम्मीद के मुताबिक खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026