---Advertisement---

Vivo T4R 5G: टर्बो बैटरी लाइफ के साथ लोगों का दिल जीतेगा धांसू स्मार्टफोन, क्या किफाएती प्राइस में मारेगा जोरदार एंट्री? जानें लीक स्पेक्स

Vivo T4R 5G: अपकमिंग वीवो टी4आर 5जी स्मार्टफोन में टर्बो बैटरी लाइफ मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बढ़िया बैटरी की चाह रखने वाले यूजर्स को यह फोन पसंद आ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 26, 2025 11:10 पूर्वाह्न

Vivo T4R 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4R 5G: अगले कुछ दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बहुत सारे लोग सेल के दौरान नया स्मार्टफोन तलाशते हैं। अगर आप किसी किफाएती स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे हैं, तो वीवो आपके लिए जबरदस्त मोबाइल लेकर आ रहा है। वीवो टी4आर 5जी स्मार्टफोन में बैटरी क्षमता लोगों को मंत्रमुग्ध कर सकती है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी वीवो टी4आर 5जी फोन टर्बो बैटरी लाइफ के साथ ग्रैंड एंट्री मार सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है।

Vivo T4R 5G Launch Date in India

फोन मेकर ने बताया है कि वीवो टी4आर 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 31 जुलाई 2025 रखी गई है। इस फोन को शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर भी उतारा जाएगा।

Vivo T4R 5G Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो टी4आर 5जी की इंडिया में कीमत 18999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग फोन वीवो टी4आर 5जी 20000 रुपये से कम में धमाका कर सकता है।

Vivo T4R 5G Specifications

इंटरनेट पर चल रहीं अटकलों के मुताबिक, आगामी स्मार्टफोन वीवो टी4आर 5जी अपनी बैटरी कैपेसिटी की वजह से लोगों को लुभाने में कामयाब हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इसे 6000mAh की बैटरी के साथ रिलीज करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ 80W का फ्लैश चार्जर मिलने की आशंका है। यह वायर्ड फास्ट चार्जर कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देगा। वीवो टी4आर 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और एंड्रॉयड 15 ओएस आने की संभावना है। ऐसे में यह फोन बजट प्राइस में भी मल्टीटास्किंग की दमदार परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है।

स्पेक्सवीवो टी4आर 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 7400
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP

वीवो टी4आर 5जी में धूम मचाएंगे धांसू AI फीचर्स

अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T4R 5G का बैक कैमरा सेंसर लोगों को आकर्षित कर सकता है। इसके रियर में 50MP का प्राइमरी लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS, डिजिटल जूम और कैमरा एन्हांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी लेंस धमाका कर सकता है। वीवो के हालिया टीजर से पता चलता है कि कंपनी अपने आगामी फोन को कई AI फीचर्स से लैस करके लॉन्च कर सकता है। फिलहाल एआई फीचर्स की कोई जानकारी नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026