---Advertisement---

Vivo V25 Pro 5G: व्लॉग मूवी मोड वाला प्रीमियम स्मार्टफोन हुआ 10000 रुपए सस्ता, रंग बदलने के साथ मिल रहे ये हाईटेक फीचर्स

Vivo V25 Pro 5G: व्लॉग मूवी मोड के साथ आने वाला वीवो का प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। इसे 10 हजार की महाछूट पर खरीद सकते हैं। विलोगिंग करने वालों के लिए ये बहुत अच्छा फोन है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2026 2:44 अपराह्न

vivo V25 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

vivo V25 Pro 5G:  अगर आपको भी वीडियो बनाने का क्रेज है और प्रीमियम कैमरे और फीचर्स वाले स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो वीवो वी25 प्रो 5जी सेअच्छा शायद ही कोई अन्य विकल्प मिलेगा। इस फोन पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल 10000 की छूट  का ऑफर दे रहा है। इस फोन में विलोग बनाने के लिए व्लॉग मूवी मोड का खास फीचर दिया गया है। इसकी मदद से प्रोफेशनल वीडियोग्राफी की जा सकती है।

vivo V25 Pro 5G फोन को फ्लिपकार्ट सेल से 10000 की छूट पर खरीदें

वीवो वी25 प्रो 5जी फोन पर फ्लिपकार्ट 25 फीसदी की छूट दे रहा है। इस ऑफर के बाद आपको ये 39999 रुपए वाला फोन 29999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 10 हजार रुपए बचेंगे। इसमें एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से पैमेंट करके 5 फीसदी की अन्य बचत भी की जा सकती है। इसमें 128 GB की स्टोरेज और 8 GB की रैम मिल रही है।

वीवो वी25 प्रो 5जी स्मार्टफोन का बदलता है रंग

वीवो वी25 प्रो 5जी स्मार्टफोन की एक खूबी रंग बदलना भी है। इस फोन में फ्लोराइट एजी ग्लास बैक पैनल लगा है। जिसकी वजह से धूप पड़ते ही ये रंग बदल लेता है।

व्लॉग मूवी मोड कैसे करता है काम?

वीवो के इस प्रीमियम फोन में फोटोग्राफी के लिए 64MP का मेन रियर कैमरा मिलता है। इसमें नाइट और अंधेरे में क्लियर फोटो लेने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन का फीचर मिलता है। वीवो वी25 प्रो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही प्रीमियम वीडियोग्राफी के लिए व्लॉग मूवी मोड मिलता है। ये फीचर खुद ही छोटी वीडियो को एडिट करके जोड़ देता है। इसके साथ ही म्यूजिक भी लगा देते है। इतना ही नहीं वीडियो पर स्मूथ ट्रांजिशन भी लगा देता है। जो लोग यूट्यूब या फिर इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो बनाते हैं। उनके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि ये एडिटिंग करने की मेहनत को खत्म करके क्रिएटिव वीडियो अपने आप ही बना देता है।

वीवो के प्रीमियम फोन के स्पेसिफिकेशन

8 GB की रैम और 128 GB की स्टोरेज मिलती है।
6.56 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। ये  120 Hz 3D Curve स्क्रीन है।
64MP, 8MP, 2MP और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
4830 mAh की बैटरी दी गई है।
Mediatek Dimensity 1300 प्रोसेसर से लैस है।
Android 12 पर ऑपरेट करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now