---Advertisement---

Vivo V26 Pro 5G: लुभावनी एआई खूबियों के साथ दस्तक दे सकता है वीवो का मिडरेंज फोन, क्या मिलेगा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर? जानें लीक्स

Vivo V26 Pro 5G: वीवो वी26 प्रो 5जी फोन में कई एडवांस एआई खूबियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी लाइफ आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 25, 2025 1:18 अपराह्न

Vivo V26 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V26 Pro 5G: वीवी की ‘वी’ स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में काफी लोकप्रिय है। बीते कई दिनों से इंटरनेट पर वीवो के एक फोन को लेकर काफी जोरो से चर्चा चल रही है कि इसे मिडरेंज कैटेगरी में लाया जा सकता है। आगामी वीवो वी26 प्रो 5जी फोन को चल रहा इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि वी सीरीज के इस मोबाइल में हैरतअंगेज एआई खूबियां मिल सकती है। फोन मेकर इसे सिर्फ डिजाइन के नजरिए से नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी खास तौर पर बढ़िया रखा जा सकता है।

Vivo V26 Pro 5G की संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

ताजा लीक्स के मुताबिक, वीवो वी26 प्रो 5जी फोन को दिसंबर 2025 तक मार्केट में उतारने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। वहीं, इसकी अनुमानित कीमत को लेकर दावा किया गया है कि इसे मिडरेंज श्रेणी में लाने की उम्मीद है। इसका प्राइस 30 से 35000 रुपये के करीब रहने की आशंका है। मगर अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वीवो वी26 प्रो 5जी को स्पेशल बनाएंगे एआई फीचर्स

कई अन्य लीक्स के अनुसार, आगामी मोबाइल वीवो वी26 प्रो 5जी में सिनेमैटिक व्यूइंग के लिए 6.7 इंच की स्क्रीन मिलने की संभावना है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 2500 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोन मेकर इसमें कई एडवांस एआई फीचर्स शामिल कर सकती है। इसमें एआई इरेजर 2.0, एआई फोटो एन्हांस्ड, एआई वीडियो एडिटिंग टूल्स के साथ कई अन्य स्पेक्स मिलने की आशंका है। इससे यूजर्स का फोन चलाने का अनुभव पूरी तरह से बदल सकता है। साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिल सकती है, जो कि दमदार एप्पल ए15 बायोनिक चिपसेट को कड़ी चुनौती दे सकती है। इसका अनुमानित अंतूतू स्कोर 1 मिलियन से अधिक रहने की उम्मीद है।

स्पेक्सवीवो वी26 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32,P

ट्रिपल कैमरा सेटअप मोबाइल फोटोग्राफी में देगा नया एक्सपीरियंस

सोशल मीडिया पर कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि वीवो केअपकमिंग फोन में 6500mAh की बैटरी पावर के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की संभावना है। यह चार्जर तकरीबन 30 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकता है। इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल करने की योजना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026

Eco Friendly Fridge

मई 11, 2026

Redmi K100 Pro Max

मई 11, 2026