---Advertisement---

Vivo V50 Elite Edition में क्या मिलेंगे एलीट फीचर्स? 6.77 इंच की डिस्प्ले दे सकती है सिनेमैटिक एक्सपीरियंस, पावरफुल चिप गेमर्स के दिलों पर करेगी राज!

Vivo V50 Elite Edition: वीवो वी50 एलीट एडिशन स्मार्टफोन में 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें पावरफुल चिप और दमदार बैटरी गेमर्स के दिलों पर राज कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2025 3:42 अपराह्न

Vivo V50 Elite Edition
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V50 Elite Edition: क्या आपको वीवी स्मार्टफोन की ‘V50’ सीरीज याद है? अगर आप भूल गए हैं, तो आपको बता दें कि फोन मेकर इसमें एक खास मेंबर को जोड़ने जा रहा है। वीवो वी50 एलीट एडिशन फोन अपने फ्लैगशिप स्पेक्स की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर सकता है। वीवो ने एक्स यानी ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए नए फोन की हल्की सी झलक दिखाई है। वीवो ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बेहतरीन, रहस्यपूर्ण, जल्द ही आ रहा है। चारों ओर से घेरने वाली ध्वनि और मनमोहक चित्रों के साथ यह सिर्फ एक फोन से कहीं बढ़कर है।’

वीवो वी50 एलीट एडिशन में मिलेंगे ZEISS Portrait So Pro कैमरा

बता दें कि पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि Vivo V50 Elite Edition जल्द ही सामने आ सकता है। ऐसे में वीवो ने अपने फैन्स की आवाज को सुनते हुए वीवो वी50 एलीट एडिशन की हल्की फोटो दिखाकर क्रेज और बढ़ा दिया है। वीवो ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस फोन में ZEISS Portrait So Pro कैमरा लेंस दिया जाएगा। ऐसे में इंटरनेट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें कई एलीट खूबियों को जोड़ा जा सकता है।

Vivo V50 Elite Edition Specifications

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, अपकमिंग वीवो वी50 एलीट एडिशन स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह चिपसेट गेमर्स को आकर्षित कर सकती है। इसके साथ 6.77 इंच की FHD डिस्प्ले मिल सकती है। वीवो वी50 एलीट एडिशन के स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। ऐसे में यूजर्स को सिनेमैटिक व्यू एक्सपीरियंस मिलने की आशंका लगाई जा रही है।

स्पेक्सवीवो वी50 एलीट एडिशन की लीक खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Vivo V50 Elite Edition Price in India

लीक खबरों की मानें, तो वोवी के आगामी फोन का दाम काफी लोगों को हैरान कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वी50 एलीट एडिशन की इंडिया में कीमत 34999 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

Vivo V50 Elite Edition Launch Date in India

फोन मेकर वीवो ने बताया है कि वीवो वी50 एलीट एडिशन की इंडिया में लॉन्च डेट 15 मई 2025 होगी। इस दिन फोन की सारी खूबियां और कीमत की जानकारी शेयर की जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026