---Advertisement---

Vivo V50 Pro: प्रीमियम डिजाइन स्मार्टफोन को बना सकता है सेगमेंट का बादशाह, MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट के साथ मचेगी धूम!

Vivo V50 Pro: वीवो अपने अपकमिंग फोन में प्रीमियम डिजाइन दे सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट के साथ कई खास फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 6, 2025 12:35 अपराह्न

Vivo V50 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V50 Pro: वीवो एक्स200 सीरीज के बाद वीवो वी50 प्रो भी दमदार कैमरा खूबियों के साथ धमाका कर सकता है। Vivo V50 Series के तहत इस फोन में बेहद आकर्षक और अलग डिजाइन दिया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीवो वी50 सीरीज के इस अपकमिंग मॉडल में प्रीमियम डिजाइन इसे सेगमेंट का बादशाह भी बना सकती है। इसके लिए वीवो ने फोन के लुक पर काफी किया है। Vivo V50 Pro Price पर इंटरनेट पर खूब सर्च चल रहा है। वीवो वी50 प्रो की कीमत को लेकर कई सारे जानना चाहते हैं।

Vivo V50 Pro में धूम मचा सकती है MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग वीवो वी50 प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट मिलने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोसेसर को साल 2023 में लाया गया था। ऐसे में यह लगभग दो साल पुराना प्रोसेसर है, मगर इसके बाद भी वीवो वी50 सीरीज के इस फोन में काफी पावरफुल क्षमता देखने को मिल सकती है।

Vivo V50 Series में इस मॉडल को थोड़ा ए़डवांस प्रोसेसर तकनीक के साथ उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V50 Pro Price मिडरेंज सेगमेंट के तहत हो सकता है। वीवो वी50 प्रो की कीमत 40000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्पेक्सवीवो वी50 प्रो की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9300
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP+64MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120hz

वीवो वी50 प्रो फोन 50 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज!

कई लीक हुई खबरों में बताया जा रहा है कि अपकमिंग Vivo V50 Pro मॉडल में पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में 6000mah की बैटरी क्षमता के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर भी मिल सकता है। यह चार्जर लगभग 50 मिनट में पूरे फोन को चार्ज करने में सक्षम होगा।

Vivo V50 Series के इस वेरिएंट में 6.78 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। वीवो वी50 सीरीज के इस वेरिएंट में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए जाने का अनुमान है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 64MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रवाइड कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही वीडियो कॉल के लिए 50MP का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है। Vivo V50 Pro Price मिडरेंज सेगमेंट में धूम मचा सकता है। वीवो वी50 प्रो की कीमत इसके लॉन्च पर ही सामने आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo K14x 5G

फ़रवरी 13, 2026

iPhone 18

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026