---Advertisement---

Vivo V70: चीनी फोन में देसी स्वाद! भारतीय त्योहारों के लिए वीवो ला रहा है खास AI, फोन की लीक खासियतें बढ़ा रही एक्साइटमेंट

Vivo V70: वीवो वी70 सीरीज 19 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। इस में वीवो वी 70 बेस मॉडल के तौर पर लॉन्च होगा। इस फोन में कंपनी पहली बार भारतीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खास तरह का एआई दे रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 12, 2026 6:32 अपराह्न

Vivo V70
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V70: वीवो अपनी बजट फ्रेंडली कीमत और प्रीमियम कैमरे के लिए भारतीय ग्राहकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अपने यूजर्स को कंपनी 19 फरवरी 2026 को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रही है। इस दिन वीवो वी70 सीरीज लॉन्च होगी। इसका बेस मॉडल वीवो वी70 है। इसमें कंपनी खास तरह के इंडिया-स्पेसिफिक AI फीचर्स जोड़ सकती है। ये त्योहारों पर यूजर को उनकी पसंद के हिसाब से फोटो और वीडियो बनाकर देगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन ये काफी चर्चा में बना हुआ है।

Vivo V70 स्मार्टफोन में मिल सकते हैं इंडिया-स्पेसिफिक AI फीचर्स 

वीवो वी70 फोन में  इंडिया-स्पेसिफिक AI फीचर्स कंपनी जोड़ सकती है। खबरों की मानें तो इसमें भारतीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए AI Holi Festive Portrait मोड दिया गया है। इसमें AI Magic Weather और AI Floral Blessing जैसे तमाम सारे फीचर्स मिल सकते हैं। यूजर त्योहार के हिसाब से वीडियो बना सकता है।

वीवो वी70 फोन का कैसा हो सकता है कैमरा?

वीवो वी70 फोन को कंपनी प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बना रही है।
इसमें 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा मिल सकता है। शोर और अंधेरे में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाएगा। इसमें 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए इसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। ग्रुप के फोटो और वीडियो बनाने के लिए कंपनी 50MP/8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दे सकती है।

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की संभावित कीमत 

वीवो वी 70 की संभावित कीमत सामने आ गई है। इसे 8GB, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इनकी कीमत 46000 से लेकर 50000 के आस-पास हो सकती है।  फिलहाल अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

  1. 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  3. 6500 mAh की बैटरी 90W के फास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है।
  4. Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026