DNP India Hindi

Vivo V70:रील लवर्स की मौज! वीवो के प्रीमियम फोन पर मिल रही है भारी छूट, अब कम बजट में बनेगा प्रोफेशनल कंटेंट

Vivo V70

Picture Credit: Google

Vivo V70: वीवो ने भारत में 19 फरवरी को ही अपनी मच अवेटेड वीवो वी70 सीरीज को लॉन्च किया है। इसका बेस मॉडल वी70 स्पेशली प्रोफेशनल वीडियोग्राफी करने वालों के लिए बनाया है। जो लोग यूट्यूब या फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हैं। उनके लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।  अगर आप किसी प्रीमियम कैमरे वाले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो वीवो वी70 से अच्छा शायद ही कोई दूसरा विकल्प मिलेगा, क्योंकि प्री-बुकिग पर इसे हजारों की छूट पर बेचा जा रहा है। ये डिस्काउंट ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल दे रही है।

Vivo V70 को फ्लिपकार्ट सेल से सस्ते में खरीदें

वीवो वी70 के लॉन्च होने के बाद इसकी प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरु हो गई है। इसे  10 फीसदी की छूट पर खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के बाद ग्राहक को ये  50999 रुपए की जगह 45999 रुपए में मिलेगा।

Picture Credit: Flipkart Sale

यहां पर ग्राहक के पूरे 5000 रुपए बचेंगे। वहीं, चुनिंदा बैंक कार्डस पर पर भी डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। इस फोन में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिल रही है। अगर आज इसे बुक करते हैं तो 28 फरवरी तक इसकी डिलीवरी मिल जाएगी।

वीवो वी70 का कैमरा 

Vivo V70 अपने प्रीमियम कैमरे के कारण चर्चा में है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony LYT-700V सेंसर के साथ मिलता है। वहीं, फोटो वीडियो को क्रिस्टल क्लीयर बनाने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन की सुविधा भी दी गई है। 50MP टेलीफोटो लेंस 100x डिजिटल जूम के साथ मिलता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए में 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। इसके कैमरे में वीडियो और फोटो की हाई क्वालिटी के लिए ZEISS ऑप्टिक्स का विकल्प मिलता है। कैमरे में एआई दिया गया है। जिससे 4K 60fps की क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

वीवो के नए प्रीमियम फोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन

  1. 6.59-इंच का फ्लैट 1.5K अल्ट्रा क्लियर AMOLED डिस्प्ले एल्यूमीनियम मेटल फ्रेम के साथ मिलता है।
  2. 6500mAh की बड़ी 90W के सुपरफास्ट चार्जर मिलता है।
  3. Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है।
  4. Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
  5. सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
  6. 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Exit mobile version