---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: 200MP कैमरे में धमाका कर सकता है Samsung HP9 सेंसर, 2K LTPO माइक्रो क्वॉड डिस्प्ले बनाएगा मार्केट का नया किंग!

Vivo X200 Ultra: वीवो की फेमस एक्स सीरीज में नया फोन तूफानी एंट्री ले सकता है। इसके 200MP कैमरे में Samsung HP9 सेंसर धमाका कर सकता है। साथ ही 2K LTPO माइक्रो क्वॉड डिस्प्ले इसे खास बना सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2025 1:34 अपराह्न

Vivo X200 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले लेटेस्ट मॉडलों में एआई फीचर्स पर काफी फोकस किया जा रहा है। मगर एक चीज अभी भी केंद्र में बनी हुई है और वो है कैमरा। जी हां, अपकमिंग वीवो एक्स200 अल्ट्रा अपने धांसू कैमरा खूबियों के साथ बाजार की महफिल लूट सकता है। Vivo X200 Ultra Release Date की चर्चा के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई लीक रिपोर्ट्स में यह बात निकलकर सामने आई है कि इस दमदार स्मार्टफोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा दस्तक दे सकता है। इसके बैक पैनल पर तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। वीवो एक्स200 अल्ट्रा की रिलीज डेट पर फिलहाल कई तरह की अफवाहें आ रही हैं।

Vivo X200 Ultra में धूम मचा सकता है Samsung HP9 सेंसर

इंटरनेट पर कई पिछले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स200 अल्ट्रा में 50MP का मुख्य कैमरा लेंस मिल सकता है। मगर हालिया खबरों में बताया जा रहा है कि इसके 200MP का टेलीफोटो कैमरे में Samsung HP9 सेंसर को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ 85mm का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है।

कई लीक खबरों की मानें, तो बताया जा रहा है कि इसका अपर्चर वीवो एक्स100 अल्ट्रा के मुकाबले काफी बड़ा होगा। ऐसे में लगभग 38 फीसदी अधिक रोशनी लेंस के अंदर आएगी। इसके साथ 48MP का अल्ट्रवाइड लेंस कैमरा सेटअप में चार चांद लगा सकता है। Vivo X200 Ultra Release Date मई 2025 होने की उम्मीद जताई जा रही है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा की रिलीज डेट मई के आखिर में भी हो सकती है।

स्पेक्सवीवो एक्स200 अल्ट्रा की अनुमानित खासियतें
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.82 इंच
बैटरी6000mAh
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा50MP+48MP+200MP
सेल्फी कैमरा32MP

वीवो एक्स200 अल्ट्रा को खास बनाएगी 2K LTPO माइक्रो क्वॉड डिस्प्ले!

कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग प्रीमियम फ्लैगशिप Vivo X200 Ultra मोबाइल में 2K LTPO माइक्रो क्वॉड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। 6.82 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी जा सकती है। ऐसे में स्क्रीन रिजॉल्यूशन और डिस्प्ले पर काफी कमाल का एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।

वहीं, फोन चलाने के लिए 6000mAh की बैटरी के साथ 100W का फास्ट चार्जर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में फोन को सिंगल चार्ज के बाद पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X200 Ultra Release Date पर अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं। वीवो एक्स200 अल्ट्रा की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026