---Advertisement---

Vivo X200T: Vivo X200 और Vivo X200FE का मिक्सचर होगा वीवो का ये पावरफुल फोन! जानें क्या मिल सकते हैं यूनिक फीचर्स ?

Vivo X200T: वीवो 300एक्स सीरीज की लॉन्चिंग के बाद कंपनी एक बार फिर से नए फोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खबरों की मानें तो वीवो एक्स 200टी फोन को 2026 जवनरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 12, 2025 12:19 अपराह्न

Vivo X200T
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200T: वीवो कंपनी के स्मार्टफोन की भारत में अच्छी डिमांड है। इसकी वजह बजट में पावरफुल फीचर्स मिलना है। यही कारण है कि, कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फोन को पेश करती है। एक बार फिर से वीवो एक और नया फोन लेकर आ रही है। इसका नाम वीवो एक्स200टी है। ये मार्केट में पहले से ही मौजूद वीवो एक्स 200 और वीवोएक्स एफई का मिक्सचर बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो इसे जनवरी 2026 के आखिरी में पेश किया जा सकता है। अभी तक कपंनी ने इस 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में इसके स्पेसिफिकेशन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Vivo X200T के संभावित स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स 200टी में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP Sony IMX921 OIS सेंसर, 50MP Sony IMX882 OIS सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम, 50MP JN1 सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही इसके कैमरे में एआई भी मिल सकता है। वीवो के इस अपकमिंग फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। वीवो एक्स 200 में कंपनी कॉम्पेक्ट लुक दे सकती है। इसमें
6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए MediaTek Dimensity 9400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है।

Vivo X200 और Vivo X200FE का मिक्सचर बताए जा रहे वीवो एक्स 200टी फोन की संभावित कीमत

वीवो एक्स 200टी फोन Vivo X200 और Vivo X200FE का मिक्सचर बताया जा रहा है। जिसकी वजह से इसमें इन दोनों फोन्स के फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसकी संभावित कीमत 70 हजार के आस-पास बताई जा रही है। वीवो की एक्स सीरीज अपने कैमरे और प्रोसेसर के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, यूजर्स वीवो एक्स 200टी में कुछ ऐसा ही तलाश रहे हैं। कंपनी अपने यूजर्स को इसमें क्या कुछ नया देती है। इसका इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5x 5G

मार्च 15, 2026

ChatGPT

मार्च 15, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 14, 2026

Blood Pressure

मार्च 14, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 14, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 14, 2026