---Advertisement---

Vivo X300 5G: वीवो के नए नवेले फ्लैगशिप फोन पर हजारों रुपये का डिस्काउंट, 10 दिसंबर से शुरू होगी सेल; 200MP का कैमरा फोटोग्राफी को बनाता है आसान

Vivo X300 5G: वीवो एक्स300 5जी फोन को 9 फीसदी की छूट के साथ खरीदने का सुनहरा अवसर है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और धाकड़ कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2025 5:07 अपराह्न

Vivo X300 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 5G: हाल ही में वीवो ने अपनी प्रीमियम फोन सीरीज एक्स300 5जी को इंडिया में लॉन्च किया था। ऐसे में अगर आप क्रिसमस से पहले किसी नए दमदार फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपका काम इस खबर से पूरा हो सकता है। वीवो एक्स300 5जी मोबाइल को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर हजारों रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन में स्टाइलिश डिजाइन, धाकड़ बैटरी और आलीशान कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Vivo X300 5G पर उठाएं तगड़ी छूट का फायदा

फोन मेकर ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि वीवो एक्स300 5जी फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 83999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी इस पर 9 फीसदी की छूट प्रदान कर रही है। ऐसे में इस फोन को 75999 रुपये के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस समेत कई अन्य फायदों को उठाया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी पहली सेल 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।

Photo Credit: Vivo India

वीवो एक्स300 5जी का कैमरा इसे बनाता है सबसे दमदार फोन

फ्लैगशिप फोन वीवो एक्स300 5जी की सबके बड़ी खासियत है कि इसका रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप। जी हां, इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह 3 गुना ऑप्टिकल जूम लेंस के साथ आता है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा औऱ 50एमपी का टेलीफोटो लेंस 100 गुना डिजिटल जूम के साथ आता है। आगे की तरफ, 50एमपी का वाइड एंगल कैमरा जोड़ा गया है, जिससे एक ही फ्रेम में ज्यादा लोग सेल्फी में शामिल हो सकते हैं। फोन में 6.31 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो इसे एक दमदार कॉम्पैक्ट फोन बनाती है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 5जी
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.31 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6040mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

ये पावरफुल खूबियां भी किसी से कम नहीं

उधर, फोन मेकर ने वीवो एक्स300 5जी फोन में एडवांस खूबियों से लैस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस में काफी इजाफा देखने को मिलता है। इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट ओरिजन ओएस मिलता है। पावर के लिए इसमें 6040mAh की बैटरी और 90W का वायर्ड चार्जर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 10, 2026

Vivo X300s 5G

मार्च 10, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026