---Advertisement---

Vivo X300 5G: पावरपैक प्रोसेसर सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि कैमरा और परफॉर्मेंस में भी इस फ्लैगशिप फोन को बनाएगा मार्केट का किंग, गेमर्स को मिल सकता है यह खास फीचर

Vivo X300 5G: अपकमिंग वीवो एक्स300 5जी फोन में दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इससे फोन का कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 6, 2025 11:59 पूर्वाह्न

Vivo X300 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 5G: बस एक महीने का इंतजार, फिर फोन मार्केट में होगा वीवो के फ्लैगशिप फोन का धमाका। जी हां, अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो अपकमिंग वीवो एक्स300 5जी को लाने की तैयारी जोरो से चल रही है। आपको बता दें कि इस प्रीमियम फोन को चीन समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। मगर भारत में इस मोबाइल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फोन में अब तक की सबसे तगड़ा मीडियाटेक प्रोसेसर और आलीशान कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Vivo X300 5G दिसंबर तक दे सकता है दस्तक

कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 5जी फोन को दिसंबर 2025 के आखिर तक भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। यह फोन बीते महीने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो चुका है। फिलहाल वीवो ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

वीवो एक्स300 5जी की सामने आई संभावित प्राइस डिटेल

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि आगामी वीवो एक्स300 5जी का शुरुआती दाम 54999 रुपये रह सकता है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की रह सकती है। इसके टॉप स्पेक वेरिएंट का प्राइस 59999 रुपये तक जाने की संभावना है। इसकी सटीक जानकारी इसके भारत में लॉन्च होने के बाद ही सामने आ सकती है।

एडवांस प्रोसेसर आते ही मचा सकता है तहलका

उधर, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी वीवो एक्स300 5जी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। यह प्रोसेसर अब तक काफी कम फोन्स में इस्तेमाल किया गया है। इस फ्लैगशिप प्रोसेसर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट टीएसएमसी की 3nm प्रोसेस पर काम करता है। ऐसे में इसकी सीपीयू और जीपीयू क्षमता काफी शानदार रहने की उम्मीद है। यह ऑक्टा कोर 4.21 GHz, सिंगल कोर 3.5 GHz, ट्राई कोर 2.7 GHz, क्वाड कोर क्षमताओं से लैस है। ऐसे में इसे एआई, कंसोल लेवल गेमिंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए बनाया गया है। यही वजह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह चिपसेट फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

गेमर्स को पसंद आएगा नया ओरिजिनओएस 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 5जी में फोन कंपनी का इनहाउस ऑपरेटिंग सिस्टम ओरिजिनओएस 6 आने की उम्मीद है। यह ओएस एंड्रॉयड 16 ओएस पर काम कर सकता है। ऐसे में फोन में गेमिंग का अनुभव भी काफी बेहतर हो सकता है। साथ ही इसमें फोन कंपनी अपनी इनहाउस गेमिंग चिप क्यू2 को भी जोड़ सकती है। ऐसे में गेमर्स को यह सुविधा काफी बढ़िया लग सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 5, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 5, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 5, 2026

AI Impact Summit

फ़रवरी 5, 2026

Realme P4 Power 5G

फ़रवरी 5, 2026

AI in Cyber Security

फ़रवरी 5, 2026