---Advertisement---

OnePlus 13s 5G: जल्दी करें! एआई स्पेक्स से लैस प्रीमियम फोन का घट गया इतना दाम, ऑफर जानकर मच सकती है खरीदने की होड़

OnePlus 13s 5G: वनप्लस 13एस 5जी स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर हजारों रुपये की छूट के साथ उतारा गया है। इस फोन में कई सारे एआई स्पेक्स दिए गए हैं। साथ ही एडवांस चिपसेट और कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 5, 2025 5:11 अपराह्न

OnePlus 13s 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13s 5G: नया फोन खरीदना मतलब, आप उसे कम से कम 2 से 3 साल चलाना चाहेंगे। ऐसे में काफी जरूरी हो जाता है कि जो भी नया मोबाइल खरीद रहे हैं, उसमें डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और थोड़ी बहुत हाईटेक खूबियां भी दी गई हैं। ऐसे में आप वनप्लस 13एस 5जी कॉम्पैक्ट फोन पर दांव लगा सकते हैं। वनप्लस के इस ताकतवर स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर धाकड़ ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप नया चमचमाता फोन चाहते हैं, जो एआई फीचर्स से लैस हो, तो यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

OnePlus 13s 5G पर मिल सकता है हजारों रुपये का डिस्काउंट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर वनप्लस 13एस 5जी प्रीमियम फोन को आकर्षक छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस मोबाइल को 12 फीसदी के डिस्काउंट के साथ उतारा गया है। इसकी एमआरपी 57999 रुपये तय की गई है। मगर डील के तहत इसे खरीदने के लिए आपको 50825 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में इस ऑफर पर सीधे तौर पर हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। इतना ही नहीं, इस दमदार फोन पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स के जरिए भी अच्छी बचत की जा सकती है।

वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप वनप्लस के इस फोन को और भी कम दाम पर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाना होगा। इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 38850 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि, सबसे पहले कस्टमर्स को फ्लिपकार्ट पर अपने इलाके का पिन कोड दर्ज करना होगा। अगर ऑफर उपलब्ध होता है, तो एक सही स्थिति वाला पुराना फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट को देना होगा। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट की सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

Photo Credit: Flipkart

वनप्लस 13एस 5जी की ढेर सारी एआई खूबियों से आसान हो सकती है लाइफ

फोन कंपनी ने बताया है कि वनप्लस 13एस 5जी में कई धाकड़ एआई खूबियां दी गई हैं। स्मूथ डिजिटल लाइफ के लिए अपनी रोजाना की जानकारी के सैलाब को कंट्रोल करें। एआई प्लस माइंड जरूरी जानकारी को आसानी से सॉर्ट करता है और याद रखता है। बिल्कुल नया प्लस की एआई प्लस माइंड, एआई ट्रांसलेट, कैमरा फंक्शनैलिटी और यहां तक ​​कि सुकून भरी शांति की एक नई दुनिया खोलता है। इसके अलावा, गूगल जेमिनी और गूगल एआई प्रो की सुविधा भी दी गई है। इससे यूजर्स को वेब सर्च में काफी आसान और नया अनुभव मिलता है।

स्पेक्सवनप्लस 13एस 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.32 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5850mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

वहीं, इसमें 6.32 इंच की डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ बढ़िया ब्राइटनेस मिलती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 5850mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर 50MP का डबल कैमरा और आगे की तरफ 32MP का सेल्फी सेंसर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026