---Advertisement---

Vivo X300 Fe: प्रोफेशनल लेवल की ज़ूम फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स खूबसूरत यादों को करेंगे कैद! जाने वीवो का ये फोन क्यों है खास?

Vivo X300 Fe: वीवोX300 Fe स्मार्टफोन को प्रीमियम फीचर्स के साथ 6 मई 2026 को दोपहर लॉन्च किया जाएगा। ये अपने प्रोफेशनल कैमरे के कारण चर्चा में बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 5:31 अपराह्न

Vivo X300 Fe
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Fe: वीवो एक्स 300Fe स्मार्टफोन का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन अब ये खत्म हो चुका है। क्योंकि कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट जारी कर दी है। भारत में ये फोन 6 मई 2026 को दस्तक दे रहा है। वीवो की एक्स सीरीज अपने पावरफुल कैमरे के लिए जानी जाती है। इस फोन को लेकर भी कहा जा रहा है कि, ये प्रोफेशनल लेवल की ज़ूम फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स से विलोगर्स के लिए वरदान साबित होगा। कंपनी ने इसके कैमरे पर खास काम किया है।

Vivo X300 Fe स्मार्टफोन में मिल सकता है खास कैमरा

वीवोX300 Fe में कंपनी 50 मेगापिक्सल का Sony OIS सेंसर मेन कैमरा दे सकती है। वहीं, 50 मेगापिक्सल का ZEISS सुपर टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का हाई-रिज़ॉल्यूशन सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट और सिनेमाटिक फ़िल्टर मिलेंगे। इससे 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं।विलोगर्स के लिए ये बहुत ही अच्छा फोन साबित  होने वाला है।

वीवोX300 Fe  स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 Feस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.31-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। ये तेज लाइट में भी काम करेगा।
बैटरी6,500mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड फ़्लैशचार्ज और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
आई प्रोटेक्शनआंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Rheinland प्रोटेक्शन मिल सकती है।
टेलीफोटो एक्सटेंडर किटदूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर किट मिल सकती है।
रैम/स्टोरेज12GB LPDDR5X रैम और 256GB / 512GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

 

वीवो एक्स300 FE की अनुमानित कीमत

वीवो एक्स300 FE की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 70 हजार से लेकर 76000 हजार के प्राइज में पेश किया जा सकता है। ये प्राइज स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से भिन्न हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy Z Fold 8

जुलाई 23, 2026

Vivo S2 5G

जुलाई 22, 2026

Oppo Find X10

जुलाई 21, 2026

iQOO 16T

जुलाई 21, 2026

iPhone 18 Pro

जुलाई 21, 2026

Xiaomi 18

जुलाई 20, 2026