---Advertisement---

Vivo X300 Max :कैमरे में क्या iPhone 17Pro Maxसे भी बेस्ट होगा वीवो का ये खास फोन? लीक फीचर्स देख नहीं होगा इंतजार

Vivo X300 Max : वीवो बहुत जल्द वीवो एक्स300 मैक्स फओन को लॉन्च कर सकता है। इसके फीचर्स की तुलना iPhone 17Pro Max के कैमरे से हो रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 4, 2026 6:08 अपराह्न

Vivo X300 Max
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Max : वीवो की एक्स सीरीज अपने पावरफुल कैमरे के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, वीवो एक्स 300 सीरीज का उन्हें काफी बेसब्री से इंतजार हैं। इस बार कंपनी फोन के एक लेवल को आगे बढ़ाते हुए वीवो एक्स300 मैक्स नाम का मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसके लीक कैमरे की तुलना कुछ यूजर्स एप्पल के सबसे महंगे आईफोन 17 प्रो मैक्स से कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी ने तो इस अपकमिंग मॉडल को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं।

Vivo X300 Max और iPhone 17Pro Max के कैमरे की संभावित तुलना

Vivo X300 Max का संभावित कैमराiPhone 17Pro Max का कैमरा
50MP Sony LYT-828 सेंसर से लैस मेन कैमरा मिल सकता है।48MP सेंसर से लैस Sony IMX903 मेन कैमरा मिलता है।
200MP के पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है।48MP टेलीफ़ोटो लेंस मिलता है।
50MP सेंसर अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है।48MP सेंसर अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।
50MP का सेल्फी सेंसर मिल सकता है।18MP सेंसर सेल्फी कैमरा मिलता है।
8K की क्वालिटी में रिकॉर्डिंग कर सकता है।4K की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड होती है।
 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। 4x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है।

 

Vivo X300 Max फोन के कैमरे को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन iPhone 17 Pro Max के साथ इसकी तुलना हो रही है। दोनों के कैमरों की अपनी खासियत हो सकती है। ये यूजर की जरुरत पर निर्भर करता है कि, फोन से किस तरह की फोटोग्राफी कर रहे हैं। अगर वीवो इन्हीं कैमरा फीचर्स के साथ आता है तो यकीनन इसका कैमरा कम रोशनी और अंधेरे में अच्छा काम कर सकता है।

वीवो एक्स 300 मैक्स और आईफोन 17 प्रो मैक्स की संभावित कीमत में फर्क

वीवो एक्स 300मैक्स की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 75000 से ऊपर के प्राइज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसका टॉप वेरियंट 1 लाख 10 हजार के आस-पास की कीमत में आ सकता है। आईफोन 17 प्रो मैक्स 1,49,900 की शुरुआती कीमत से 189900 लाख में आता है। इन दोनों की संभावित कीमत में बड़ा फर्क है।

वीवो एक्स300 मैक्स फोन के अन्य संभावित फीचर्स

  1. 6.78-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. 7,000mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जर और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है।
  3. MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है।
  4. एआई से लैस Android 16 पर ऑपरेट कर सकता है।

 

 

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 11, 2026