---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: 100 गुना डिजिटल जूम कैपेबिलिटी के साथ 200MP का पेरिस्कोप कैमरा, एडवांस प्रोसेसर और धाकड़ बैटरी; जानें लीक्स

Vivo X300 Pro 5G: वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल को चीन के साथ कई अन्य देशों में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में 200MP का दमदार पेरिस्कोप कैमरा एडवांस खूबियों के साथ दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 1, 2025 2:02 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: आजकल मोबाइल फोटोग्राफी का इस्तेमाल काफी अधिक होने लगा है। इसके पीछे की बड़ी वजह है कि अब स्मार्टफोन्स में काफी डिटेल्स के साथ एडवांस लेंस मिलने लगे हैं। ऐसे में अगर आप आगामी वेडिंग सीजन के लिए एक धमाकेदार फोन लेना चाहते हैं, तो वीवो एक्स300 प्रो 5जी के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। इस अपकमिंग फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आने की संभावना है। साथ ही इसमें कई हैरान करने वाली कैमरा स्पेक्स भी देखने को मिल सकती हैं।

Vivo X300 Pro 5G का ग्लोबल लॉन्च, इंडिया में कब तक देगा दस्तक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल को चीन समेत कुछ अन्य देशों में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसे भारतीय बाजार में नहीं लाया गया है। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे दिसंबर के आखिर तक मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कंपनी ने अभी तक इसकी इंडिया लॉन्च पर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी का प्राइस

‘Gadgets360’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो एक्स300 प्रो 5जी का दाम यूरोपीय बाजार में लगभग 143000 रुपये रखा गया है। इसे 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में उतारा गया है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसे 64999 रुपये की कीमत के साथ लाने की योजना है। मगर अभी तक कंपनी ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

एडवांस खूबियों से बन सकता है नया फोन किंग

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी को भारतीय बाजार में इन्हीं फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इस फ्लैगशिप फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आने की संभावना है। वीवो इसमें एआई पावर्ड खूबियों को भी शामिल कर सकती है। इससे यूजर्स के कई काम मिनटों में पूरे हो जाएंगे। कंपनी इसमें 6.78 इंच की एलटीपीओ एमोलेड स्क्रीन के साथ उतार सकती है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और बढ़िया ब्राइटनेस लेवल देखने को मिल सकता है। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी और 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ा सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी की संभावित खूबियां
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
स्क्रीन6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

धूम मचाएगा जानदार कैमरा सेटअप

वहीं, यूरोपीय बाजार में वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल को ट्रिपल कैमरे के साथ उतारा गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 100 गुना डिजिटल जूम क्षमता के साथ 200MP का पेरिस्कोप कैमरा जोड़ा गया है। साथ ही रियर कैमरे में 8K रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग मिल सकती है। फोन के आगे की तरफ, पंच होल कटआउट के अंदर 50MP का सेल्फी लेंस दिया गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में भी इसी कैमरा सेटअप को पेश किया जा सकता है। वीवो ने अभी तक इंडियन मार्केट में इसे लाने को लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now