---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि ये 3 खूबियां भी बनाएंगी सबको दीवाना, जानिए गेमर्स के लिए कितना दमदार रहेगा

Vivo X300 Pro 5G: अपकमिंग वीवो एक्स300 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसमें आलीशान कैमरा सेटअप के साथ दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस भी देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 1, 2025 3:17 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: प्रीमियम फोन कैटेगरी में वीवो बड़ा धमाका करने वाला है। वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल में सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि 3 अन्य खूबियां भी आते ही धमाल मचा सकती हैं। पिछले कई दिनों से वीवो के इस आगामी फोन की चर्चा हो रही है। ऐसे में इसका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। वीवो अपने मोबाइल में डिजाइन के नए एलिमेंट्स और एडवांस एआई फीचर्स भी शामिल कर सकता है।

2 दिसंबर को लॉन्च होगा Vivo X300 Pro 5G

फोन कंपनी ने बताया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी को 2 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। टेक कंपनी एक्स300 प्रो 5जी सीरीज को इसी दिन मार्केट में उतारेगी।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी की संभावित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग वीवो एक्स300 प्रो 5जी का संभावित दाम 109999 रुपये रहने की आशका जताई जा रही है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस इससे थोड़ा ऊपर रह सकता है।

आते ही सभी को फैन बनाएंगे ये खास फीचर्स

इंटरनेट पर अलग-अलग मीडिया लीक्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 200एमपी का टेलीफोटो सेंसर आने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए भी 50एमपी का कैमरा शामिल करने की योजना है।

परफॉर्मेंस- रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट और 12जीबी रैम मिल सकती हैं।

डिस्प्ले- कंपनी इस मोबाइल में 6.78 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन, 144Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस जोड़ सकती है।

बैटरी- माना जा रहा है कि इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर लाने की योजना है। यह चार्जर लगभग 40 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंशन 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

प्रीमियम फोन में गेमर्स के लिए क्या?

आगामी वीवो एक्स300 प्रो 5जी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इसमें वीएस1 चिप को लाया जाएगा। इससे फोन की स्पीड, परफॉर्मेंस और विजुअल्स एक्सपीरियंस बेहतर रहने की संभावना है। साथ ही बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस गेमर्स के लिए भी काफी बढ़िया साबित हो सकती है। इससे गेमिंग के दौरान फोन बेहतर एफिशियंसी के साथ चल सकता है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी इसके लॉन्च के साथ ही सामने आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S2 5G

जुलाई 22, 2026

Oppo Find X10

जुलाई 21, 2026

iQOO 16T

जुलाई 21, 2026

iPhone 18 Pro

जुलाई 21, 2026

Xiaomi 18

जुलाई 20, 2026

Poco M8 Power

जुलाई 20, 2026