---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: वाह! फ्लैगशिप फोन पर 10000 रुपये की छूट, वेडिंग फोटोग्राफी के लिए बन सकता है बेस्ट ऑप्शन; फटाफट जानें पूरी डील

Vivo X300 Pro 5G: वीवो एक्स300 प्रो 5जी प्रीमियम फोन की पहली सेल बुधवार से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट इस पर हजारों रुपये की छूट दे रही है। साथ ही कई अन्य ऑफर्स भी दे रही है।

By: Amit Mahajan

On: बुधवार, दिसम्बर 10, 2025 4:09 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: अगले कुछ दिनों क्रिसमस आ जाएगा। इस दौरान काफी लोग अपने करीबियों को महंगे-महंगे गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप किसी को फ्लैगशिप फोन की सोच रहे हैं, तो आपका काम इस खबर से बन सकता है। दरअसल, प्रीमियम फीचर्स से लैस आलीशान फोन वीवो एक्स300 प्रो 5जी की पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पोस्ट किया गया है। इसमें धमाकेदार कैमरा सेटअप जोड़ा गया है, जो कि काफी बढ़िया फोटोग्राफी एक्सपीरियंस दे सकता है।

Vivo X300 Pro 5G फोन की पहली सेल में हजारों रुपये की छूट

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल को 8 फीसदी की छूट के साथ उतारा गया है। इसका असली दाम 119999 रुपये रखा गया है। मगर डील के तहत इसे 109999 रुपये पर अपना बना सकते हैं। ऐसे में सीधे तौर पर ग्राहकों को 10 हजार रुपये की सेविंग होने की उम्मीद है। साथ ही 5 फीसदी का कैशबैक, बैंक ऑफर्स और कई पार्टनर डील्स से भी अच्छी बचत कर सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट इस फोन पर 57400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसका लाभ उठाने के लिए पहले ग्राहकों को अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर को चेक करना होगा। अगर ऑफर उपलब्ध रहता है, तो मांगी गई सारी जानकारी देने के साथ ही आपको एक सही कंडीशन में पुराना फोन भी शॉपिंग प्लेटफॉर्म को जमा करना होगा।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी में मिलते हैं ये जानदार स्पेक्स

फोन मेकर ने वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल में बैक साइड पर आलीशान कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 200एमपी का टेलीफोटो सेंसर जोड़ा गया है। साथ ही ड्यूल एलईडी फ्लैश की सुविधा मिलती है। सामने की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दोनों साइड पर एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा को शामिल किया है। ऐसे में अगर आप इस फोन के जरिए वेडिंग फोटोग्राफी करना चाहते हैं, तो इसमें काफी शानदार फोटो और वीडियोग्राफी अनुभव मिल सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6510mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

वहीं, वीवो ने इस फोन में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प रखा गया है। पावर के लिए 6510mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Semiconductor in India

जनवरी 22, 2026

Artificial Intelligence

जनवरी 22, 2026

Apple Pay

जनवरी 22, 2026

OpenAI ChatGPT

जनवरी 21, 2026

Satya Nadella

जनवरी 21, 2026

OPPO Find X9 Pro

जनवरी 21, 2026