---Advertisement---

Vivo X300 Ultra 5G: 200MP का डबल कैमरा आते ही खत्म कर देगा DSLR का काम! धांसू प्रोसेसर गेमिंग में दे सकता है तगड़ा एक्सपीरियंस; जानें लीक्स

Vivo X300 Ultra 5G: वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी मोबाइल पूरी तरह से कैमरा फोकस्ड रहने की संभावना है। इसमें 200MP का डबल कैमरा आते ही धूम मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 9, 2025 4:32 अपराह्न

Vivo X300 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra 5G: वीवो ने बीते साल एक्स200 स्मार्टफोन सीरीज से काफी लोगों को दीवाना बनाया था। ऐसे में फोन कंपनी एक बार फिर अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लाने की तैयारी कर रही है। आगामी वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन वीवो का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल होगा।

Vivo X300 Ultra 5G Launch Date in India

कई लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट दिसंबर 2025 हो सकती है। हालांकि, अलग-अलग लीक्स में भिन्न-भिन्न दावें किए जा रहे हैं।

Vivo X300 Ultra 5G Price in India

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो अपकमिंग वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी का इंडिया में दाम 80000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी में मिल सकता है सबसे पावरफुल कैमरा

इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Vivo X300 Ultra 5G फोन में रियर साइड पर 200MP का डबल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का सेंसर आने की आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि वीवो का यह फोन पूरी तरह से कैमरा फोकस्ड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन अपने बढ़िया कैमरे की वजह से DSLR की जरूरत हमेशा के लिए खत्म कर देगा।

स्पेक्सवीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटSnapdragon 8 Gen 3
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा200MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी में धूम मचा सकती है धांसू चिपसेट

सोशल मीडिया पर चल रही कई पोस्ट में दावा किया गया है कि Vivo X300 Ultra 5G फोन में अब तक का सबसे दमदार प्रोसेसर जोड़ा जा सकता है। फोन कंपनी इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ इनबिल्ट सेफ्टी चिप भी शामिल कर सकती है। धांसू प्रोसेसर की पावर और परफॉर्मेंस गेमिंग में भी बढ़िया अनुभव प्रदान कर सकती है। फोन को एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ लाने की संभावना है। फोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026